आम मुद्दे

सीमा भाटी एडवोकेट बनी विधि सलाहकार

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। – महिला उत्थान को समर्पित सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने महिलाओ को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए गौतमबुद्धनगर न्यायालय मे अधिवक्ता सीमा भाटी को अपना विधि सलाहकार नियुक्त किया।

सीमा भाटी को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संस्थापक डा. राहुल वर्मा ने कहा कि संगठन जल्द गौतमबुद्धनगर मे महिलाओ के लिए एक काउंसलिंग सेंटर खोलने जा रहा है जहां पर महिलाओ को कानून की जानकारी के साथ साथ कानूनी सहायता भी उपलब्ध करायी जायेगी।

जिसके लिए एक सक्षम एवम अनुभवी अधिवक्ता की आवश्यकता थी। इसी को देखते हुए एडवोकेट सीमा भाटी की नियुक्ति की गई है। सीमा भाटी संगठन की विधि सलाहकार के रूप मे महिलाओ की आवाज बनकर उनको कानूनी सहायता प्रदान करने मे अच्छी तरह सक्षम है ।

वहीं एडवोकेट सीमा भाटी ने कहा कि संगठन द्वारा विधि सलाहकार के रूप मे महिलाओ के लिए कार्य करने का अवसर दिये जाने पर संगठन का आभार जताते हुए कहा कि अधिकतर महिलाओं का कानून की जानकारी के अभाव मे शोषण होता है।

इसलिए वह ज्यादा से ज्यादा महिलाओ को जागरूक करने का काम करेगी। इस दौरान डा. ओमवीर बघेल, रेनू त्यागी, ज्योति भाटी एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button