आम मुद्दे

श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में सेक्टर पाई स्थित रामलीला मैदान में गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा निर्देशन में रामलीला का मंचन राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों ने किया

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे: श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में सेक्टर पाई स्थित रामलीला मैदान में गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा निर्देशन में रामलीला का मंचन राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। आज मंचन में मुख्य अतिथि गजानन माली, मोनु गुप्ता, रवि शर्मा लक्षमी टिंबर रहे।

आज दिनांक 29/09/2022 दिन बृहस्पतिवार को मंचन की शुरूआत भगवान राम के साथ चारों भाइयों के गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करते हुए प्रारंभ हुआ तत्पश्चात महर्षि विश्वामित्र के तपोभूमि में ताड़का मारीच और सुबाहु का आतंक और यज्ञ में उत्पन्न व्यवधानों को शांत करने के लिए महर्षि विश्वामित्र का अयोध्या आगमन हुआ और उनके साथ भगवान श्री राम और भ्राता लक्ष्मण का वन में प्रस्थान हुआ और वहां भगवान श्री राम के द्वारा ताड़का वध प्रसंग के पश्चात जनकपुरी में भगवान श्री राम और माता सीता का प्रथम मिलन का अद्भुत प्रसंग प्रस्तुत किया गया। भगवान श्री राम की अद्भुत लीला के प्रसंगों ने आज दर्शकों का मन मोह लिया और आज के लीला का आनंद लेने के लिए दर्शकों की बहुत भारी भीड़ ने भगवान श्री राम के प्रति प्रेम और आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया

इस अवसर पर कमेटी के संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर शेर सिंह भाटी संरक्षक सिंह हरवीर मावी सुशील नागर बालकिशन सफीपुर सतीश भाटी पंडित प्रदीप शर्मा अध्यक्ष आनंद भाटी श्रीमती ममता तिवारी महासचिव अजय नगर कोषाध्यक्ष धीरेंद्र भाटी मीडिया प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बडोली जितेंद्र भाटी सुभाष भाटी योगेंद्र भाटी जितेंद्र भाटी चोहड़ पर उमेश गौतम जी नरेंद्र भाटी मनोज गुप्ता रोशनी सिंह फिरे प्रधान सतवीर मुखिया जी प्रधान सुनील खारी गजेंद्र शर्मा वीरपाल मावी अरुणा शर्मा अतुल आनंद सिंह ज्योति सिंह आदि समस्त संगठन के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button