देशप्रदेश

Slogans of Jai Shri Ram raised in front of Namazis in Sector-37; Paid prayers amidst police security | सेक्टर-37 में नमाजियों के सामने लगाए जय श्रीराम के नारे, पुलिस सुरक्षा के बीच अदा की नमाज

गुरुग्राम44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
गुरुग्राम के सेक्टर-37 में नमाज पढ़ने वालों के सामने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए। - Dainik Bhaskar

गुरुग्राम के सेक्टर-37 में नमाज पढ़ने वालों के सामने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए।

हरियाणा के गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध जारी है। शुक्रवार को सेक्टर-37 में नमाज पढ़ने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं विरोध करने वाले लोगों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। इस बीच सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और हंगामा होने से रोका।

दरअसल, पिछले 4 माह से गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध हो रहा है। ठीक एक माह पहले प्रशासन ने 8 स्थानों पर नमाज पढ़ने को लेकर दी गई परमिशन को रद्द कर दिया था। उसके बाद भी विरोध जारी रहा। गुरुग्राम के सेक्टर-12, 17, 47 में भी विरोध हो चुका है। शुक्रवार को शहर सेक्टर-37 में खुले में नमाज पढ़ने का विरोध हुआ। दोपहर के समय बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

एक सप्ताह पहले भी हुआ था विरोध

पिछले शुक्रवार यानि 26 नवंबर को भी सेक्टर-37 स्थित ट्राला पार्किंग स्थल पर नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। स्थानीय लोगों का कहना था कि वह उन्हें यहां नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दे सकते। साथ ही यह भी कहा कि वह नमाज पढ़ने के विरोध में नहीं, बल्कि उचित स्थान पर नजाम पढ़ने के पक्षधर हैं। नमाज पढ़ने के लिए काफी मस्जिदें भी हैं। यदि मस्जिद नहीं पहुंच पाते तो घरों में भी पढ़ सकते हैं। सार्वजनिक स्थान इसके लिए किसी भी प्रकार से उचित नहीं है।

पुलिस सुरक्षा में पढ़ी नमाज

विरोध होने के बाद बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस के जवान पहुंचे और उन्हीं की सुरक्षा के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी। हालांकि पहले के मुकाबले नमाज पढ़ने वाले लोगों की संख्या कम रही। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि शहर के जिन 20 स्थानों पर जिला प्रशासन ने नमाज पढ़ने की अनुमति दे रखी है उसे वापिस लिया जाए।

नमाज के लिए खुल चुके गुरुद्वारे

कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम की गुरुद्वारा सिंह सभा समिति ने खुले में नमाज पढ़ने के बढ़ते विरोध के बीच मुस्लिम समुदाय के लोगों को सदर बाजार के गुरुद्वारे में नमाज पढ़ने के लिए अनुमति देने के साथ ही अलग से स्थान भी बनाया। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने पहुंचते है, लेकिन खुले में नमाज पढ़ने का विरोध आज भी जारी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button