आम मुद्दे

नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, 4 अन्य लोगों को पुलिस ने दबोचा, एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरनगर से हुई की गिरफ्तारी?

नोएडा, रफ्तार टुडे। नोएडा में महिला के साथ अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्यागी के साथ चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। शुक्रवार को श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में त्यागी एक महिला के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे थे।

एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वह कोर्ट खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने अपनी एंटीसिपेटरी बैल लगा रखी है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरनगर से गिरफ्तारी हुई है। ऐसे सूत्रों के अनुसार खबर है।

ट्विटर पर मामला ट्रेंड होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा, अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने मामले को संज्ञान में लिया।
त्यागी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। नोएडा पुलिस उसे गिरफ्तार करने भी पहुंची लेकिन इससे पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पत्नी समेत 4 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद महेश शर्मा भी नोएडा के ओमेक्स सोसाइटी पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित महिला से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि 48 घंटे के भीतर नोएडा पुलिस त्यागी को पकड़ लेगी। शर्मा ने यह भी साफ किया कि त्यागी का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। श्रीकांत त्यागी ने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में खुद को बीजेपी से संबद्ध बताया है। ऐसे में त्यागी को लेकर लोगों ने बीजेपी पर भी निशाना साधा।

Related Articles

Back to top button