आम मुद्दे

SSP AjayPal News: 100 से अधिक एनकाउंटर करने वाले तथा गौतमबुद्ध नगर गाजियाबाद और बागपत में SSP रहने वाले IPS अजयपाल शर्मा को आया हार्टअटैक, लखनऊ के मेदांता मे करवाया गया भर्ती

लखनऊ, रफ्तार टुडे। आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा की तबियत बीती रात खराब हो गई। उन्हें मेदांता अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने चेकअप किया तो अजयपाल शर्मा को हार्ट अटैक आया है।

उन्हें मेदांता मे ही एडमिट करवाया गया। 2011 बैच के आईपीएस अजय पाल शर्मा इस समय यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ मे बतौर एसपी तैनात है। शुक्रवार की सुबह डॉक्टर ने एंजियोप्लास्टी किया है।

दिन मे ही खराब हो गई थी तबियत, रात मे ले जाया गया अस्पताल।

गौरतलब है कि गुरुवार से ही अजयपाल शर्मा की तबियत खराब रही। विभाग के एक व्यक्ति के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई कि कल दिन में ही सर को दर्द हो रहा था। तकरीबन रात 8 बजे उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। रात में उनका चेकअप हुआ तो हार्ट अटैक की शिकायत पाई गई। जिसके बाद उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

100 से अधिक एनकाउंटर करने वाले IPS अजयपाल शर्मा को आया हार्टअटैक, लखनऊ के मेदांता मे करवाया गया भर्ती

आईपीएस अफसर अजय पाल शर्मा की तबियत बीती रात खराब हो गई। उन्हें मेदांता अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने चेकअप किया तो अजयपाल शर्मा को हार्ट अटैक आया है।

उन्हें मेदांता मे ही एडमिट करवाया गया। 2011 बैच

दिन मे ही खराब हो गई थी तबियत, रात मे ले जाया गया अस्पताल।

गौरतलब है कि गुरुवार से ही अजयपाल शर्मा की तबियत खराब रही। विभाग के एक व्यक्ति के द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई कि कल दिन में ही सर को दर्द हो रहा था। तकरीबन रात 8 बजे उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। रात में उनका चेकअप हुआ तो हार्ट अटैक की शिकायत पाई गई। जिसके बाद उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

100 से अधिक एनकाउंटर।

2011 बैच के आईपीएस अजय पाल शर्मा पंजाब के रहने वाले है। सहारनपुर मे उनकी पहली पोस्टिंग थी। इसके बाद मथुरा और शामली मे उन्होंने अपनी सेवाएं दी। अजयपाल ने हर जिले मे एनकाउंटर किए और योगी सरकार के पहले कार्यकाल मे उन्हें नोएडा मे पोस्टिंग मिली। जून 2019 मे उन्होंने रामपुर मे एक 6 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया। आरोपी नाजिल के तीन गोलियां लगी थी। इसके बाद अजयपाल की खूब तारीफ हुई और लोग उन्हें सिंघम कहने लगे। उनके द्वारा 100 से अधिक एनकाउंटर किए गए है।

अजयपाल की पोस्टिंग ज्यादातर पश्चिमी यूपी मे रही है। वह इस रीजन के क्राइम की नब्ज को पकड़ने मे काफी हद तक कामयाब रहे है। कई कुख्यात अपराधियों को उन्होंने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उनकी अगुवाई मे ही 60 हजार के इनामी बदमाश नौशाद उर्फ डैनी और 12 हजार के इनामी सरवर को पुलिस के द्वारा ढेर किया गया। इसी के साथ कैराना मे पलायन के लिए जिम्मेदार मुकीम काला गैंग के इनामी फुरकान को भी उन्होंने ही गिरफ्तार कर जेल भेजा। कानपुर मे उपद्रवियों से निपटने के लिए भी उनको ही भेजा गया था।

Related Articles

Back to top button