आम मुद्दे

कल 23 जुलाई दिन रविवार को पंचशील बालक इण्टर कालेज सैक्टर 91 नौएडा मे प्रतिभा सम्मान समारोह व वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन होगा

नोएडा, रफ्तार टुडे। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के तत्वाधान मे ये आयोजन होगा। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अनिल शर्मा ने बताया कि जिसमे 10th 12th व अन्य किसी भी विदा मे जैसे खेल संगीत पर्यावरण जल संरक्षण के क्षेत्र मे विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले मेधावी बच्चों व नागरिकों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर के लोकप्रिय सांसद डा.महेश शर्मा जी, विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा जी , विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज जी, पूर्व विधायक लोकेश दिक्षित जी, पूर्व विधान परिषद सदस्य मुकुल उपाध्यक्ष जी पूर्व विधान परिषद सदस्य सुबोध पाराशर जी जैसी विभूति सम्मानित करेंगी।

कार्यक्रम के आयोजक व संयोजक मंडल मे राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अनिल शर्मा जी, शिवओम शर्मा जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी उत्तर प्रदेश परमानन्द कौशल जी प्रदेश महामंत्री संजय शर्मा जी , प्रदेश अध्यक्ष महेश मुदगगल जी , व्यवस्था प्रमुख पंकज मुदगगल जी,सहित पूरा संगठन लगातार एक महीने से तैयारी कर रहा है।

आयोजन के समापन पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था है। कालेज का पूरा सभागार ऐयरकंडिसनर है भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारी पूर्ण है।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button