ब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीनपुलिसप्रशासन

UP International Tradeshow News : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का भव्य उद्घाटन, उत्तर प्रदेश बनेगा ग्लोबल सोर्सिंग हब, आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा साकार रूप, स्थानीय से वैश्विक ODOP ने बदली तस्वीर

“यूपीआईटीएस 2025 प्रधानमंत्री के विज़न और मुख्यमंत्री योगी की संकल्पशक्ति का प्रतिबिंब है” – नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश अब केवल संस्कृति और विरासत की भूमि नहीं रह गया, बल्कि वैश्विक व्यापार और निवेश का नया केंद्र बनने की राह पर है। 25 से 29 सितम्बर 2025 तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 राज्य की आर्थिक और औद्योगिक क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला एक ऐतिहासिक मंच है। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद करेंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में प्रस्तुत करना है, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपनों को धरातल पर साकार करना भी है। यह ट्रेड शो स्थानीय उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, एमएसएमई और बड़े निवेशकों को वैश्विक स्तर पर पेश करने का एक अनोखा अवसर प्रदान करेगा।

यूपीआईटीएस 2025 : प्रधानमंत्री के विज़न और मुख्यमंत्री योगी की संकल्पशक्ति का प्रतिबिंब

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात संवर्धन, एनआरआई एवं निवेश संवर्धन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा “प्रधानमंत्री मोदी जी के दो मंत्र ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को अपनाकर उत्तर प्रदेश ने निर्यात में दोगुनी वृद्धि दर्ज की है। यूपीआईटीएस 2025 इस प्रगति का प्रतीक है।”

नंदी जी ने आगे कहा कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश को व्यवसाय अनुकूल राज्य के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा। राज्य में 16 घरेलू और 5 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, 16,000 किलोमीटर रेल नेटवर्क और आधुनिक एक्सप्रेसवे मौजूद हैं, जो निवेशकों और व्यापारियों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

स्थानीय से वैश्विक: ODOP ने बदली तस्वीर

उत्तर प्रदेश की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)’ योजना ने राज्य के स्थानीय शिल्प और हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक ब्रांड में बदलने में सफलता हासिल की है। नंदी जी ने बताया कि यूपीआईटीएस 2025 इस पहल को और आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

इस योजना के तहत, राज्य के हर जिले की विशिष्ट उत्पादकता को वैश्विक बाजार में प्रदर्शित किया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय शिल्पकारों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश एक व्यापारिक आकर्षण केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

एमएसएमई की ताकत और वैश्विक लक्ष्य

एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री श्री राकेश सचान ने कहा “हमारे एमएसएमई प्रदेश की अर्थव्यवस्था की धड़कन हैं। यूपीआईटीएस 2025 न केवल इन्हें वैश्विक पहचान दिलाएगा, बल्कि प्रदेश को 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में अग्रसर करेगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में एयरोस्पेस से ग्रीन हाइड्रोजन, खाद्य प्रसंस्करण से वेलनेस तक विभिन्न उद्योगों को शामिल किया गया है। इस बार 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुँचेंगे।

रूस बनेगा पार्टनर कंट्री

UPITS 2025 का यह संस्करण और भी खास इसलिए है क्योंकि रूस इस बार पार्टनर कंट्री है। रूस का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहले ही ग्रेटर नोएडा पहुँच चुका है और Integrated Industrial Township, Multi Modal Logistic Hub और Transport Hub का निरीक्षण कर चुका है।

यह द्विपक्षीय साझेदारी व्यापार और प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान के नए रास्ते खोलेगी। इससे न केवल उत्तर प्रदेश के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दोनों देशों के उद्योगों के बीच नई संभावनाओं का निर्माण होगा।

डिजिटल नवाचार और एप लॉन्चिंग

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान UPITS 2025 मोबाइल एप और Exhibitor’s Directory का लोकार्पण भी किया गया। इसके माध्यम से खरीदार और प्रदर्शक डिजिटल प्लेटफार्म पर सीधे जुड़ सकेंगे। यह सुविधा व्यवसायियों को बी2बी और बी2सी नेटवर्किंग में आसानी प्रदान करेगी और ट्रेड शो की डिजिटल पहुँच को व्यापक बनाएगी।

आंकड़े ही बता रहे सफलता की कहानी

इस बार UPITS 2025 के भव्य आंकड़े व्यापार और उद्योग की ताकत का परिचायक हैं –

2,400+ प्रदर्शक

1,25,000+ बी2बी आगंतुक

4,50,000+ बी2सी आगंतुक

1,10,000 वर्गमीटर प्रदर्शनी क्षेत्र

ये आंकड़े इस शो की विशालता और इसकी वैश्विक महत्वाकांक्षा को दर्शाते हैं।

तीन-आयामी खरीदार रणनीति

इस बार ट्रेड शो को और प्रभावशाली बनाने के लिए तीन-आयामी खरीदार रणनीति अपनाई गई है –

1. अंतर्राष्ट्रीय खरीदार

2. घरेलू बी2बी खरीदार

3. घरेलू बी2सी खरीदार

इस रणनीति से बड़े निर्यातक, छोटे व्यवसाय और सामान्य उपभोक्ता सभी लाभान्वित होंगे।

हस्तशिल्प से आईटी तक – सबकुछ एक ही मंच पर

UPITS 2025 में हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेलनेस, आयुष और अन्य उद्योगों का संपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।

यह मंच न केवल व्यावसायिक सौदों का केंद्र बनेगा बल्कि स्थानीय नवाचार, तकनीकी क्षमताओं और व्यापारिक कौशल का भी प्रदर्शनी स्थल बनेगा।

प्रदेश की औद्योगिक यात्रा का नया अध्याय

UPITS 2025 सिर्फ एक ट्रेड शो नहीं है, यह उत्तर प्रदेश की औद्योगिक, सांस्कृतिक और उद्यमशील शक्ति का शानदार प्रदर्शन है। यह आयोजन स्थानीय से वैश्विक तक का पुल बनेगा और राज्य को भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के मिशन में अहम योगदान देने वाला बनाएगा।

इस आयोजन से न केवल निवेशकों और उद्यमियों का भरोसा बढ़ेगा बल्कि उत्तर प्रदेश की व्यापारिक छवि को वैश्विक स्तर पर मजबूती भी मिलेगी।

नेताओं और अधिकारियों के विचार

आलोक कुमार (अतिरिक्त मुख्य सचिव, एमएसएमई)“UPITS स्थानीय नवाचारों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ेगा और उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर स्थापित करेगा।”

प्रांजल यादव ( सचिव, एमएसएमई)“ अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ेगा और उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार मानचित्र पर स्थापित करेगा।” एमएसएमई प्रदेश की अर्थव्यवस्था की धड़कन हैं। यूपीआईटीएस 2025 न केवल इन्हें वैश्विक पहचान दिलाएगा, बल्कि प्रदेश को 2047 तक 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में अग्रसर करेगा।”

राकेश कुमार (अध्यक्ष, IEML) “हर संस्करण का आकार और महत्वाकांक्षा बढ़ रहा है। यह दिखाता है कि उत्तर प्रदेश अब औद्योगिक उत्कृष्टता का केंद्र बन चुका है।”


अपनी विरासत पर आगे बढ़ते हुए, यूपीआईटीएस 2025 को और व्यापक एवं समावेशी बनाया गया है। इस वर्ष का थीम है – “अद्वितीय सोर्सिंग का अद्भुत मंच”। इस बार तीन-आयामी खरीदार रणनीति अपनाई गई है – अंतर्राष्ट्रीय खरीदार, घरेलू बी2बी खरीदार और घरेलू बी2सी खरीदार। इससे बड़े निर्यातकों, छोटे व्यवसायों और उपभोक्ताओं सभी को खरीदारी के अवसर मिलेंगे। इस बार 2,400+ प्रदर्शक, 1,25,000+ बी2बी आगंतुक और 4,50,000+ बी2सी आगंतुक भाग लेंगे। शो 1,10,000 वर्गमीटर के भव्य प्रदर्शनी क्षेत्र में आयोजित होगा।


इस संस्करण की विशेषता है रूस का पार्टनर कंट्री बनना। यह साझेदारी द्विपक्षीय व्यापार, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग के नए रास्ते खोलेगी। रूस की सक्रिय भागीदारी से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सीमापार साझेदारियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे उत्तर प्रदेश एक वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में अपनी भूमिका और सुदृढ़ करेगा। हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेलनेस, आयुष और कई अन्य क्षेत्रों के साथ यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश की संभावनाओं का संपूर्ण परिदृश्य प्रस्तुत करेगा।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button