ताजातरीनग्रेटर नोएडामनोरंजन

द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व , गुरुओं ने कहा संगीत की गहराई में उतरने के लिए रियाज है जरूरी

गुरु उपेन्द्र कुमार ने कहा हर रोज रियाज़ करना न सिर्फ आपकी आवाज को लय में लाता है बल्कि सुर-ताल का उत्तर चढाव भी ठीक करता है।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे । शहर में गुरु-शिष्य परंपरा के तहत संगीत के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान कर रही संस्था “द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी” द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगीत की शिक्षा ग्रहण  कर रहे शिष्यों ने संगीत गुरु श्री आनंद मिश्रा का आभार प्रकट करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत और तबला प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।

IMG 20240723 WA0008
द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

गुरु आनंद मिश्रा  ने सभी शिष्यों को धागा बांध कर रोजाना संगीत का रियाज़ करने का संकल्प दिलाया और गायन-वादन को और बेहतर करने का गुरु मंत्र दिया।  उन्होंने कहा वोकल म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंट, परफॉर्मेंस आदि से जो भी जुड़ा है, उसे अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए हर दिन प्रैक्टिस यानी अभ्यास करना जरूरी हैं।

गुरु उपेन्द्र कुमार ने कहा हर रोज रियाज़ करना न सिर्फ आपकी आवाज को लय में लाता है बल्कि सुर-ताल का उत्तर चढाव भी ठीक करता है।

IMG 20240723 WA0006
द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी में मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व ,

अंत में सभी बच्चों ने गुड़ -चना का प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर द गुरुकुल म्यूजिकोलॉजी की अध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, सचिव रोहित प्रियदर्शन, अभिभावकगण मौजूद रहे।

रफ़्तार टुडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button