आम मुद्दे

सतेंद्र सिसोदिया की शिकायत पर चौड़ा होगा दादरी पिलखुआ रोड

दादरी, रफ्तार टुडे। गौतम बुध नगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा था। दौरे के दौरान उन्होंने बीजेपी नेताओं से मुलाकात की जिसमें बीजेपी के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्या रखी।

पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि यह सड़क निकट के जिला हापुड़ में 8 मीटर चौड़ी है लकिन गौतम बुद्ध नगर में इसकी चौड़ाई घटकर आधी रह जाती है 11 किलोमीटर तक सड़क की चौड़ाई सिर्फ 4 मीटर है यह सड़क करीब 10 गांवों का मुख्य मार्ग है। सत्येंद्र सिसोदिया की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क के चौड़ीकरण उसके निर्माण के लिए प्रस्ताव देने और उसका निर्माण कराने के निर्देश दिए। इस सड़क से दादरी से पिलखुआ एनटीपीसी और धौलाना जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button