अथॉरिटीआम मुद्देजेवर एयरपोर्टताजातरीनयमुना सिटी

Yamuna Authority News : यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 400 करोड़ की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कॉलोनाइज़र और बिल्डरों में मचा हड़कंप, 76750 वर्ग मीटर में फैली अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोज़र, करीब 1 लाख वर्ग मीटर भूमि कराई गई अवैध कब्जे से मुक्त

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने अधिसूचित क्षेत्र में चल रही अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।


76750 वर्ग मीटर में फैली अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोज़
प्राधिकरण की कार्रवाई ग्राम दयातपुर में खसरा संख्या 463 (क्षेत्रफल 4.6660 हेक्टेयर) और खसरा संख्या 447 (क्षेत्रफल 3.0090 हेक्टेयर) में की गई, जहां करीब 7.6750 हेक्टेयर यानी 76,750 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी बसाई जा रही थी। यह कॉलोनी “एयर सिटी” के नाम से विकसित की जा रही थी, जिसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।


एयरपोर्ट को जोड़ने वाली 60 मीटर रोड पर भी अवैध निर्माण तोड़ा गया
कार्रवाई के दौरान जेवर एयरपोर्ट को जाने वाली 60 मीटर चौड़ी सड़क पर किए जा रहे अवैध निर्माण को भी गिराया गया। इसके अलावा ग्राम साबोता मुस्तफाबाद में लगभग 24,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण को भी प्राधिकरण ने बुलडोज़र चलाकर समाप्त कर दिया।


करीब 1 लाख वर्ग मीटर भूमि कराई गई अवैध कब्जे से मुक्त
यमुना प्राधिकरण की इस मुहिम के तहत अधिसूचित क्षेत्र में लगभग 1,00,750 वर्ग मीटर (करीब 1 लाख वर्ग मीटर) भूमि को अवैध कब्जे और निर्माण से मुक्त कराया गया। प्राधिकरण के अनुसार, इस भूमि की अनुमानित बाजार कीमत करीब 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी और प्रशासनिक अमला
इस कार्रवाई के दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राजेश कुमार, विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह, उपजिलाधिकारी श्री हरी प्रताप, श्री शिवोत्तर सिंह, तहसीलदार श्री मनोज कुमार सिंह और थाना प्रभारी जेवर श्री संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक व पुलिस बल मौजूद रहा।


अवैध कॉलोनाइज़र और बिल्डरों को सख्त चेतावनी
विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह ने मौके पर मौजूद अवैध निर्माणकर्ताओं और कॉलोनाइज़रों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यमुना प्राधिकरण की भूमि अथवा अधिसूचित क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग या निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और निर्माण को बिना किसी चेतावनी के ध्वस्त किया जाएगा।


अभियान जारी रहेगा: YEIDA
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध कॉलोनी काटने वालों, भू-माफियाओं और नियमों को ताक पर रखने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button