HIMT College News ; एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में झूमी सुरों की बहार, सपना चौधरी और प्रदीप नागर ने स्टेज पर मचाया धमाल, नया गाना “लव यू मेरी सासू की” हुआ सुपरहिट तरीके से प्रमोट

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा का एच.आई.एम.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स सोमवार को उस समय तालियों से गूंज उठा, जब मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और वेब सीरीज भौकाल फेम अभिनेता प्रदीप नागर अपने नए गाने “लव यू मेरी सासू की” के प्रमोशन के लिए कॉलेज पहुंचे। स्टेज पर दोनों कलाकारों की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस ने छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरा परिसर मानो किसी म्यूजिक फेस्टिवल में बदल गया हो।
कलाकारों की मौजूदगी ने बढ़ाया कार्यक्रम का स्तर
इस दौरान म्यूजिक वीडियो के निर्देशक नागेंद्र चौधरी और मशहूर कोरियोग्राफर सुषमा भी मौजूद रहीं। पूरा कार्यक्रम फेम मीडिया के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें फेम मीडिया के संस्थापक और सीईओ वसीम सिद्दीकी तथा बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर नज़मा शेख ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संस्थान की ओर से हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि एच.आई.एम.टी. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री एच.एस. बंसल ने सभी कलाकारों व अतिथियों का विशेष सम्मान किया।
उन्होंने कहा—“हम अपने छात्रों, स्टाफ व फैकल्टी के लिए ऐसे मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम लगातार आयोजित करते रहेंगे। कला, संस्कृति और शिक्षा का संगम ही एचआईएमटी की पहचान है।”
इस मौके पर ग्रुप के सचिव श्री अनिल कुमार बंसल, संयुक्त सचिव अनमोल बंसल और ग्रुप डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) सुधीर कुमार ने भी कलाकारों और अतिथियों के प्रति आभार जताया।
संस्थान के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति से चमका कार्यक्रम
कार्यक्रम में एचआईएमटी फैमिली की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली। इनमें प्रमुख रूप से—
डॉ. विक्रांत चौधरी, कार्यकारी निदेशक
प्रो. (डॉ.) पंकज कुमार, निदेशक—प्रबंधन अध्ययन
प्रो. (डॉ.) अनुज कुमार मित्तल, प्रिंसिपल—एचआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी
प्रो. (डॉ.) अमित सिंह, प्रिंसिपल—हरलाल स्कूल ऑफ लॉ
डॉ. मनोरमा, प्राचार्या—एजुकेशन विभाग
श्री नरेंद्र उपाध्याय, एचओडी—आईटी
डॉ. दिनेश कुमार, एचओडी—बायोटेक्नोलॉजी
कविता चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी
सहित सभी संकाय सदस्य और स्टाफ मौजूद रहे।
आयोजन में निभाई अहम भूमिका
इस सफल आयोजन में प्रबंधन विभाग के सहायक प्रोफेसर विकास नेहरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी टीम ने पूरे कार्यक्रम को बेहतरीन तरीके से समन्वित किया।
छात्रों में दिखा गजब का उत्साह
सपना चौधरी और प्रदीप नागर के मंच पर आते ही छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
उनके नए गाने “लव यू मेरी सासू की” पर छात्रों ने खूब तालियां बजाईं और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाए।
कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने संस्थान का आभार जताते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा में ऐसी मेहमाननवाज़ी और जोश विरले ही देखने को मिलता है।



