Noida NEA News : एनईए ने जिला अस्पताल को सौंपे 30 हजार मास्क और शू-कवर किट, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ, कंबल, राशन और राहत सामग्री का भी वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रयास

नोएडा, रफ़्तार टूडे।
नोएडा एंटरप्रिन्योर्स एसोसिएशन (NEA) ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल को बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराई है। एसोसिएशन द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 30 हजार मास्क, शू-कवर, बूट कवर सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी किट सौंपी गईं।
इस अवसर पर एनईए के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने जिला अस्पताल प्रशासन को यह सामग्री सौंपी। किट अस्पताल प्रबंधन की ओर से रश्मि सिंह को औपचारिक रूप से प्राप्त कराई गई।
जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है एनआईए
एनईए के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि संगठन हमेशा समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है।
कंबल, राशन और राहत सामग्री का भी वितरण
उन्होंने यह भी बताया कि एनईए द्वारा समय-समय पर असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाती रही हैं। संगठन आगे भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर एनईए से जुड़े कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से वीके सेठ, विरेंद्र नरूला, राज कुमार गुप्ता, संजय चड्ढा और आरके मल्होत्रा शामिल रहे। सभी ने इस पहल को समाजहित में एक सकारात्मक कदम बताया।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में प्रयास
जिला अस्पताल प्रशासन ने एनईए की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलती है और मरीजों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।



