आम मुद्दे

केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण हुए हैं,भारत प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ा आज भारत आंतरिक एवम् बाहरी रूप से मज़बूत हुआ है – तेजस्वी सूर्या

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास कार्यों के साथ आगे बढ़ा है, नौ वर्षों में सेवा सुशासन और ग़रीब के लिए कार्य हुए हैं उनको जन जन तक पहुँचना – सांसद डॉ महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या आज गौतमबुद्ध नगर पहुँचे जनसभा की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष विजय भाटी ने की संचालन क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह व जिला उपाध्यक्ष रैली प्रमुख सतेंद्र नागर ने किया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 08 जून 2023 को गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ० महेश शर्मा के संसदीय क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि बैंगलोर से लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा तेजस्वी सूर्या जी रहे तथा गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ० महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली सभी पाँचो विधानसभाओं के सम्मानित जनप्रतिनिधि राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नागर प्रदेश उपाध्यक्ष नॉएडा विधायक पंकज सिंह जी एम॰एल॰सी॰ व ज़िला प्रभारी श्री सत्यपाल सिंह सैनी एम॰एल॰सी॰ विधायक श्रीचन्द शर्मा ख़ुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे तथा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक सम्मिलित हुए।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा तेजस्वी सूर्य ने कहा क़ि केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण हुए हैं उन्होंने कहा कि आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ा आज भारत आंतरिक एवम् बाहरी रूप से मज़बूत हुआ है आज हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी जी की बात को पूरा विश्व सुनता है आज कोई बम ब्लास्ट नही होता है आज सिर्फ़ देश में विकास कार्य हो रहे हैं अपने गौतमबुधनगर के के लोकप्रिय सरल स्वभाव के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुधनगर में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्री होते हुए ज़ेवर हवाई अड्डा 30000 हज़ार की लागत से हवाई अड्डे का निर्माण चल रहा है।

बॉटनिकल गार्डन बर्ड सेंचरी संस्कृति कला केन्द्र आदि का निर्माण इन 9 वर्षों में करायें हैं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद गौतमबुधनगर डॉक्टर महेश शर्मा जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास कार्यों के साथ आगे बढ़ा है इन नौ वर्षों में सेवा सुशासन और ग़रीब के लिए कार्य हुए हैं उनको जन जन तक पहुँचना और एक बार फिर मोदी सरकार बनानी हैं जनसभा को राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर व नॉएडा के लोकप्रिय विधायक पंकज सिंह भी संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह महासंपर्क अभियान प्रमुख सेवानन्द शर्मा बिज़ेंद्र भाटी पिछड़ा आयोग सदस्य महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता संजय बाली दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सविंदर सोम मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य पवन रावल राज नागर सत्यपाल शर्मा महेश शर्मा रवि भदोरिया गजेन्द्र मावी दीपक भारद्वाज पवन नागर मनोज भाटी संजय भाटी प्रेम प्रधान बलराज भाटी सतपाल तालान डिम्पल आनंद रजनी तोमर रामनिवास यादव आदि हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ हज़ारों आम जनमानस जन सभा में उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button