Expoउत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाटॉप न्यूजताजातरीनबिजनेस

UPITS 2025 News : यूपीआईटीएस 2025 का धमाकेदार समापन, डबल इंजन सरकार की नीतियों ने दिलाई ऐतिहासिक सफलता, पीयूष गोयल बोले "यह आयोजन बनेगा स्थायी आर्थिक आंदोलन का आधार", रिकॉर्डतोड़ आँकड़े – दर्शकों और कारोबारियों का सैलाब, ऐतिहासिक’ सफलता और डबल इंजन सरकार की नीतियां

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो (UPITS 2025) ने इस बार सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। पांच दिवसीय इस महाकुंभ ने न केवल राष्ट्रीय व्यापार जगत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत और खासकर उत्तर प्रदेश की पहचान को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित इस आयोजन का समापन केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने किया। यूपीआईटीएस 2025 ने यह साबित कर दिया कि उत्तर प्रदेश अब व्यापार, निवेश और नवाचार का वैश्विक हब बन चुका है।
पीयूष गोयल के शब्दों में – यह सफलता डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच का सीधा प्रतिबिंब है।
इस आयोजन ने आने वाले वर्षों के लिए आर्थिक विकास और निवेश आकर्षण का नया रोडमैप तैयार कर दिया है।

ऐतिहासिक’ सफलता और डबल इंजन सरकार की नीतियां

पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि यूपीआईटीएस 2025 की सफलता यह दर्शाती है कि कैसे डबल इंजन सरकार की नीतियां और दूरदर्शी सोच राज्य को निवेश का हब बना रही हैं। उन्होंने आयोजन को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि अब वक्त है कि इस आयोजन में बने संपर्क और साझेदारियां सिर्फ कागज़ों तक न रहें बल्कि उन्हें लंबे समय तक चलने वाले आर्थिक आंदोलन में बदला जाए।

MSME और स्टार्टअप्स को मिला बड़ा प्लेटफॉर्म

इस ट्रेड शो की जान रहे MSME सेक्टर और युवा उद्यमी।

8,300+ बिज़नेस पूछताछ दर्ज की गईं।

2,400+ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए, जिनकी कुल राशि ₹1,882 करोड़ रही।

हजारों MSMEs ने यहां अपने इनोवेशन और प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया।

युवा स्टार्टअप्स के लिए यहां रोबोटिक्स और एआई प्रतियोगिताएं रखी गईं। वहीं मनोरंजन के लिए बैटल ऑफ़ बैंड्स ने समां बांध दिया।

मंत्रियों ने रखे विचार – निवेश और विकास का नया युग

समापन अवसर पर MSME मंत्री राकेश सचान और औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ भी मौजूद रहे। दोनों ने एक स्वर में कहा कि उत्तर प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियां, अब प्रदेश को भारत का ग्रोथ इंजन बना रही हैं।

रिकॉर्डतोड़ आँकड़े – दर्शकों और कारोबारियों का सैलाब

इस बार के यूपीआईटीएस 2025 ने कई नए रिकॉर्ड बनाए:

कुल आगंतुक: 5,07,099
(जिसमें 1,40,735 बी2बी और 3,66,364 बी2सी विज़िटर शामिल रहे)

प्रदर्शक: 2,228

अंतरराष्ट्रीय खरीदार: 525 (85 देशों से)

व्यावसायिक पूछताछ: ₹11,200 करोड़ से अधिक

एमओयू: 2,400+ (₹1,882 करोड़ मूल्य के)

प्रदर्शनी क्षेत्र: 1,10,000 वर्ग मीटर (पूरी तरह बुक और अतिरिक्त जगह भी जोड़ी गई)

इन आँकड़ों ने यह साफ कर दिया कि यूपीआईटीएस अब भारत का सबसे बड़ा और सबसे सफल ट्रेड शो बन चुका है।

रूस की भागीदारी ने बढ़ाई चमक

इस संस्करण का पार्टनर कंट्री रूस रहा। इंडिया–रूस बिज़नेस डायलॉग में 111 बी2बी मीटिंग्स हुईं, जिनमें 30 रूसी कंपनियों ने 90 से ज्यादा भारतीय MSMEs से मुलाकात की। बातचीत में मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा, फार्मा, आईटी और पर्यटन जैसे सेक्टर प्रमुख रहे। इंडो–रशियन बिज़नेस राउंडटेबल में 50 से अधिक दिग्गज शामिल हुए और डिफेंस व एयरोस्पेस से लेकर शिक्षा तक कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।

पीयूष गोयल का संदेश – ‘जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट’

अपने मुख्य भाषण में पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा दिया गया ‘जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट’ का मंत्र भारत को वैश्विक गुणवत्ता मानकों पर अग्रणी बनाएगा।

यूपी सरकार के प्रयासों से युवा कौशल विकास हुआ है और अब राज्य में उद्योगों के लिए तैयार वर्कफोर्स उपलब्ध है।

मेड इन इंडिया उत्पाद अब न सिर्फ घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मांग पूरी करेंगे।

एमएसएमई, ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और स्टार्टअप्स मिलकर यूपी को ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य तक ले जाएंगे।

राज्य मंत्रियों का विज़न

समापन समारोह में प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने भी अपनी बात रखी।

राकेश सचान (MSME, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री): पारंपरिक शिल्प और MSMEs को राज्य के समावेशी विकास की रीढ़ बताया।

नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ (औद्योगिक विकास मंत्री): यूपी की नीतियों को निवेशक-अनुकूल और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बताया।

अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार: शो की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा दिया।

ज्ञान सत्र और स्टार्टअप्स को बड़ा मंच

इस आयोजन में 17 नॉलेज सेशंस आयोजित हुए, जिनमें विकसित यूपी 2047, स्टार्टअप्स की भूमिका और ई-कॉमर्स की क्षमता जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
युवा स्टार्टअप्स को अपने आइडियाज पेश करने का सुनहरा मौका मिला। 7,500+ रजिस्ट्रेशन, 8,300 बिज़नेस इंक्वायरी और 2,000 से अधिक छात्रों की सक्रिय भागीदारी ने इस शो को युवा ऊर्जा का केंद्र बना दिया।

नवाचार और युवाओं का उत्साह

आयोजन में सिर्फ बिज़नेस ही नहीं, नवाचार और रचनात्मकता का भी संगम देखने को मिला।

रोबोटिक्स/एआई प्रतियोगिता

बैटल ऑफ बैंड्स

सस्टेनेबिलिटी पर ज्ञान सत्र

इन गतिविधियों ने साबित किया कि यूपीआईटीएस सिर्फ एक व्यापारिक मंच नहीं, बल्कि भविष्य के भारत की झलक है।

आयोजकों का आभार

इंडिया एक्सपो मार्ट (IEML) के चेयरमैन और सह-आयोजक श्री राकेश कुमार ने कहा कि प्रदर्शक ही इस आयोजन की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया और इसे रोजगार व आजीविका के नए अवसरों का मार्ग बताया।

आयोजकों की राय – भविष्य और उज्ज्वल होगा

इंडिया एक्सपो मार्ट चेयरमैन राकेश कुमार ने कहा “UPITS ने सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि साझेदारी और विश्वास का पुल बनाया है। आने वाले वर्षों में यही आयोजन उत्तर प्रदेश के लिए नई आर्थिक ताकत बनेगा।”

भविष्य की राह – उत्तर प्रदेश बनेगा वैश्विक व्यापार हब

UPITS 2025 ने यह साफ कर दिया कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश न केवल भारत बल्कि दुनिया के बड़े निवेश हब्स में गिना जाएगा। डबल इंजन सरकार की नीतियां, युवाओं की ऊर्जा और उद्यमियों की मेहनत मिलकर राज्य को एक वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाएंगी।

ग्रेटर नोएडा के इस आयोजन ने जो सफलता हासिल की है, वह उत्तर प्रदेश की नई पहचान का प्रतीक है। अब कोई शक नहीं कि आने वाले समय में जब भी भारत के वैश्विक व्यापार योगदान की चर्चा होगी, तो UPITS 2025 का नाम सबसे ऊपर आएगा।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button