Vijay Mahotsav Ramlila News : ग्रेटर नोएडा में विजय महोत्सव 2025 का भव्य आगाज, भक्ति और देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बिखेरा हुनर, देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के विजेता, बच्चों को मिला मंच और सम्मान

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा की सांस्कृतिक धरा पर रविवार को भक्ति और देशभक्ति के रंग उस समय घुल गए जब श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के बच्चों ने अपने नृत्य और संगीत के ज़रिए मंच पर ऐसा समां बांधा कि दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा। महोत्सव का आरंभ एक भक्ति संगीत और देशभक्ति संगीत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक और देशप्रेम से सराबोर कर दिया।
बच्चों को मिला मंच और सम्मान
मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया कि इस साल की खासियत यह रही कि कमेटी ने क्षेत्र के बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। बच्चों के उत्साह और माता-पिता के सहयोग ने इस आयोजन को और भी सफल बना दिया। प्रतियोगिताएं तीन मुख्य श्रेणियों में आयोजित की गईं – भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता, देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता और डांस एकेडमी प्रतियोगिता।
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम पुरस्कार – सिटी हॉट स्कूल
द्वितीय पुरस्कार – मॉडर्न स्कूल
द्वितीय पुरस्कार (संयुक्त) – एस्टर पब्लिक स्कूल
तृतीय पुरस्कार – जे एस एकेडमी
तृतीय पुरस्कार (संयुक्त) – सी डी इंटरनेशनल स्कूल
इन विद्यालयों के बच्चों ने भक्ति गीतों पर ऐसी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं कि दर्शकों ने उन्हें खड़े होकर सराहा।
देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम पुरस्कार – आर्य कमल पब्लिक स्कूल, हबीबपुर
द्वितीय पुरस्कार – आर्यदीप पब्लिक स्कूल, सूरजपुर
तृतीय पुरस्कार – डायमंड स्कूल
देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने देशप्रेम की ऐसी लहर पैदा की जिसने हर किसी के मन को गर्व और जोश से भर दिया।
डांस एकेडमी प्रतियोगिता के विजेता
प्रथम पुरस्कार – यू कैन डांस एकेडमी
द्वितीय पुरस्कार – द परफेक्ट क्रू एकेडमी
तृतीय पुरस्कार – एस के डांस एकेडमी
तृतीय पुरस्कार (संयुक्त) – नृत्य गुरुकुल एकेडमी
इस श्रेणी में बच्चों ने आधुनिक नृत्य और पारंपरिक शैलियों का शानदार मिश्रण प्रस्तुत किया, जिसने निर्णायकों को भी दुविधा में डाल दिया।
सभी विजेताओं को मिला सम्मान
मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच पर बुलाए जाने पर बच्चों की आंखों में गर्व और चेहरे पर चमक साफ दिखाई दे रही थी। यह दृश्य अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व का क्षण था।
सांस्कृतिक समागम ने जीता दिल
विजय महोत्सव का यह आगाज सिर्फ प्रतियोगिता तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने यह भी साबित किया कि ग्रेटर नोएडा का सांस्कृतिक जीवन कितना समृद्ध और रंगारंग है। बच्चों की प्रस्तुतियों ने जहां दर्शकों को भावविभोर किया, वहीं आयोजन समिति की मेहनत ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।



