Noida Authority News : नोएडा में जमीन का महासंग्राम शुरू!, अथॉरिटी ने एक साथ खोल दिए करोड़ों के प्लॉटों के खजाने — इंडस्ट्री, होटल, स्कूल, अस्पताल और कॉर्पोरेट सेक्टर में निवेशकों की लगी लाइन, “अब नोएडा में प्लॉट लो, भविष्य बनाओ” — अथॉरिटी की मेगा स्कीम लॉन्च होते ही रियल एस्टेट और इंडस्ट्री सेक्टर में मची हलचल

नोएडा, रफ़्तार टूडे। देश की सबसे तेजी से विकसित हो रही स्मार्ट सिटी में शामिल नोएडा एक बार फिर निवेशकों, उद्योगपतियों और बड़े कारोबारी घरानों के लिए सुनहरा मौका लेकर सामने आया है। नोएडा प्राधिकरण ने इस बार एक-दो नहीं बल्कि एक साथ कई बड़ी भूखंड योजनाओं (Plot Schemes) का ऐलान कर शहर के विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी कर ली है। इंडस्ट्रियल यूनिट से लेकर होटल, अस्पताल, स्कूल, कॉर्पोरेट ऑफिस और बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट तक—हर सेक्टर के लिए अलग-अलग लोकेशन पर प्रीमियम प्लॉट निकाले गए हैं।
नोएडा अथॉरिटी की इस मेगा स्कीम के लॉन्च होते ही रियल एस्टेट, इंडस्ट्रियल और बिजनेस सेक्टर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निवेशकों का मानना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और तेजी से बढ़ती कनेक्टिविटी के बीच यह स्कीम भविष्य में बड़ा फायदा दे सकती है।
19 मई से शुरू होंगे आवेदन, ई-ऑक्शन से होगा आवंटन
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि शहर के समग्र विकास और निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों की भूखंड योजनाओं को एक साथ लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। प्राधिकरण के अनुसार— 19 मई से आवेदन शुरू होंगे
9 जून शाम 5 बजे तक ईएमडी जमा करनी होगी
11 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे
इसके बाद ई-ऑक्शन और बोली प्रक्रिया शुरू होगी
जिस व्यक्ति या कंपनी की बोली रिजर्व प्राइस से अधिक होगी, उसी को प्लॉट आवंटित किया जाएगा।
इंडस्ट्रियल सेक्टर को मिलेगा बड़ा बूस्ट
नोएडा अथॉरिटी ने इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को गति देने के लिए इस बार कुल 19 औद्योगिक प्लॉट बाजार में उतारे हैं। इन प्लॉटों पर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, प्रोसेसिंग यूनिट और अन्य औद्योगिक गतिविधियां स्थापित की जा सकेंगी।
इन इंडस्ट्रियल प्लॉट्स की खास बात यह है कि इन्हें छोटे और बड़े दोनों तरह के निवेशकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इन सेक्टरों में उपलब्ध होंगे इंडस्ट्रियल प्लॉट: सेक्टर-3, सेक्टर-6, सेक्टर-7, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर HC, सेक्टर-164, सेक्टर-80, फेज-2, सेक्टर-162, सेक्टर-67 इनका आकार 115 वर्गमीटर से लेकर 7997 वर्गमीटर तक रखा गया है। वहीं रिजर्व प्राइस करीब 65 लाख रुपये से शुरू होकर 18 करोड़ रुपये तक है। प्राधिकरण का मानना है कि इन योजनाओं से नोएडा में औद्योगिक निवेश बढ़ेगा और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को भी मिलेगा बड़ा विस्तार
नोएडा अथॉरिटी ने केवल उद्योग ही नहीं बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टर को भी मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इंस्टीट्यूशनल श्रेणी के तहत स्कूल, अस्पताल और नर्सिंग होम के लिए भी प्रीमियम प्लॉट लॉन्च किए गए हैं। स्कूलों के लिए करोड़ों के प्लॉट
सेक्टर-19 में लगभग 18 हजार वर्गमीटर का बड़ा प्लॉट
रिजर्व प्राइस: करीब 143 करोड़ रुपये
सेक्टर-42 में लगभग 5000 वर्गमीटर का प्लॉट
कीमत: करीब 21 करोड़ रुपये
इन प्लॉट्स का आवंटन इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा।
बड़े अस्पतालों के लिए भी सुनहरा मौका
नोएडा में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए सेक्टर-117 और सेक्टर-145 में अस्पतालों हेतु बड़े भूखंड निकाले गए हैं। दोनों सेक्टरों में: लगभग 10-10 हजार वर्गमीटर के प्लॉट
बड़े मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल और हेल्थ प्रोजेक्ट्स के लिए उपयुक्त
इनका आवंटन भी चयन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा।
नर्सिंग होम और कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए अलग योजना
नोएडा अथॉरिटी ने हेल्थ सेक्टर को विस्तार देने के लिए नर्सिंग होम श्रेणी में भी प्लॉट निकाले हैं। नर्सिंग होम प्लॉट:, सेक्टर-47, सेक्टर-41 दोनों प्लॉट लगभग 1000-1000 वर्गमीटर के हैं और इनका आवंटन ई-ऑक्शन से होगा।
इसके अलावा कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए भी दो बड़े प्लॉट शामिल किए गए हैं, ताकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां नोएडा में अपने कार्यालय स्थापित कर सकें।
होटल और कमर्शियल सेक्टर में भी बड़ा मौका
नोएडा अथॉरिटी की नई योजना में होटल और बड़े कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। बड़े कमर्शियल प्लॉट:, सेक्टर-18, सेक्टर-96, सेक्टर-93B
इन प्लॉट्स का आकार:
लगभग 29 हजार से 37 हजार वर्गमीटर तक
इसके अलावा:, सेक्टर-94, सेक्टर-18 में भी कमर्शियल भूखंड निकाले गए हैं।
नोएडा में होटल इंडस्ट्री को मिलेगा नया विस्तार
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बढ़ती कॉर्पोरेट गतिविधियों को देखते हुए होटल सेक्टर में भी निवेश की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। होटल प्रोजेक्ट्स के लिए प्लॉट: सेक्टर-71, सेक्टर-124, सेक्टर-142
इनका क्षेत्रफल: लगभग 7500 से 12570 वर्गमीटर
इनका आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से होगा।
नोएडा बन रहा निवेश का नया सुपरहब
विशेषज्ञों का मानना है कि नोएडा अथॉरिटी की यह मेगा स्कीम आने वाले वर्षों में शहर की आर्थिक गतिविधियों को कई गुना बढ़ा सकती है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेट्रो कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे और लगातार बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यह शहर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि—“जो निवेशक आज नोएडा में निवेश करेगा, आने वाले समय में उसे इसका बड़ा फायदा मिल सकता है।”
सीईओ कृष्णा करुणेश ने क्या कहा
नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने कहा कि—
“इन योजनाओं का उद्देश्य नोएडा में उद्योग, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई गति देना है। हमें उम्मीद है कि इससे बड़े स्तर पर निवेश आएगा और शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी।”



