राजनीतिगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

BJP Organization News : “संगठन से सत्ता तक, बूथ से भारत तक!” ग्रेटर नोएडा में BJP का दो दिवसीय ‘प्रशिक्षण महाभियान’ शुरू, नेताओं ने कार्यकर्ताओं में फूंका मिशन 2026 और 2027 का जोश, अग्रसेन भवन बना भाजपा के ‘राजनीतिक गुरुकुल’ का केंद्र, सांसद से लेकर विधायक तक ने दिया जीत का मंत्र — “सेवा, संगठन और सोशल मीडिया से मजबूत होगा भाजपा का किला”

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर अब जमीनी स्तर पर तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को ग्रेटर नोएडा के स्वर्ण नगरी स्थित अग्रसेन भवन में भाजपा गौतमबुद्धनगर द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम केवल एक प्रशिक्षण शिविर नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वैचारिक ऊर्जा, संगठनात्मक अनुशासन और चुनावी रणनीति का बड़ा मंच बनकर सामने आया।
सुबह से ही अग्रसेन भवन भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से गुलजार दिखाई दिया। जिले के विभिन्न मंडलों और बूथों से पहुंचे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों ने अलग-अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन विस्तार, चुनाव प्रबंधन, सोशल मीडिया, सरकार की योजनाओं और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

“देश प्रथम” के मंत्र के साथ शुरू हुआ प्रशिक्षण अभियान
कार्यक्रम के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने भाजपा के संगठनात्मक ढांचे और चुनाव प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र हमेशा से “देश प्रथम” रहा है और यही विचारधारा पार्टी को अन्य दलों से अलग बनाती है। उन्होंने कहा कि— “जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा ने सत्ता को सेवा का माध्यम माना है। प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव जीतने की तकनीक नहीं सिखाते, बल्कि राष्ट्रहित में समर्पण और अनुशासन का संस्कार भी देते हैं।”

क्षेत्रीय महामंत्री वसंत त्यागी ने कहा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को भाजपा की नीतियों से जोड़ें।


नोएडा विधायक पंकज सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
दूसरे सत्र में नोएडा विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने “सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और उनका क्रियान्वयन” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अभूतपूर्व काम हुए हैं।

MLC श्री श्रीचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाएं केवल घोषणाएं नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर बदलाव का माध्यम बन चुकी हैं। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि और महिला सशक्तिकरण योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सत्ता नहीं बल्कि सेवा की राजनीति है।

कार्य पद्धति से लेकर सोशल मीडिया तक मिला प्रशिक्षण
तीसरे सत्र में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने संगठन की कार्य पद्धति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने, समयबद्ध कार्यशैली अपनाने और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने की सीख दी। इसके बाद पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे पार्टी ने संघर्षों के बीच खुद को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित किया।

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल और डॉ. कुणाल सिंह ने राजनीतिक संवाद, मीडिया प्रबंधन और बदलते चुनावी दौर में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज का दौर डिजिटल राजनीति का दौर है, जहां सोशल मीडिया केवल प्रचार का माध्यम नहीं बल्कि जनमत निर्माण का सबसे प्रभावी प्लेटफॉर्म बन चुका है।

FB IMG 1778925414439 converted 1
भाजपा के ‘राजनीतिक गुरुकुल’ का केंद्र, सांसद से लेकर विधायक तक ने दिया जीत का मंत्र

प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रभावना के संस्कार देते हैं” — अभिषेक शर्मा
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने प्रशिक्षण वर्ग को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभावना, अनुशासन और समर्पण की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा—“भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अभियान है। प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाते हैं और संगठन को अधिक प्रभावी दिशा देते हैं।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की अपील की।

मिशन 2026 और 2027 की तैयारी का बड़ा संकेत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रशिक्षण महाभियान केवल संगठनात्मक गतिविधि नहीं बल्कि भाजपा की आगामी चुनावों की रणनीतिक तैयारी का हिस्सा है। बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, जनसंपर्क और वैचारिक प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने में जुटी हुई है।
गौतमबुद्धनगर जैसे तेजी से विकसित हो रहे जिले में भाजपा का यह प्रशिक्षण अभियान आने वाले समय में राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही भारी मौजूदगी
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशोदिया, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, क्षेत्रीय महामंत्री बसंत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, महामेधा नागर, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी, कर्मवीर आर्य, पवन रावल, देवा भाटी, संजय चेची, नरेन्द्र भाटी, मनोज मावी, संजीव शर्मा, वंदना वानखेड़े, गायत्री तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के झंडों, पोस्टरों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पूरे दिन विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं ने नोट्स बनाए और वरिष्ठ नेताओं से संवाद भी किया।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button