शिक्षागौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

GL Bajaj College News : “कैंपस से कॉरपोरेट तक सफलता की सुपरहिट कहानी, उत्तर भारत में एक्सेंचर में सर्वाधिक चयन, जीएल बजाज ने रचा ऐतिहासिक प्लेसमेंट रिकॉर्ड — 621 छात्रों का चयन, 360 एक्सेंचर और 261 कैपजेमिनी में, फैकल्टी, मेंटरशिप और प्लेसमेंट टीम की अहम भूमिका

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। : जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा ने अपने प्लेसमेंट इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के कुल 621 छात्रों का चयन विश्व की अग्रणी कंपनियों एक्सेंचर और कैपजेमिनी में हुआ है, जिनमें 360 छात्र एक्सेंचर तथा 261 छात्र कैपजेमिनी में चयनित हुए हैं।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि जीएल बजाज की मजबूत अकादमिक व्यवस्था, उद्योग-आधारित पाठ्यक्रम, निरंतर कौशल विकास कार्यक्रमों और प्रभावी मेंटरशिप का परिणाम है। यह सफलता संस्थान की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत छात्रों को तकनीकी दक्षता, व्यावसायिक कौशल और आत्मविश्वास के साथ उद्योग के लिए तैयार किया जाता है।

उत्तर भारत में बना नया प्लेसमेंट बेंचमार्क
जीएल बजाज द्वारा स्थापित यह रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह उस शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और दूरदर्शी रणनीति का प्रमाण है, जिसके बल पर संस्थान लगातार प्लेसमेंट के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एक्सेंचर और कैपजेमिनी जैसी वैश्विक कंपनियों में एक साथ 621 छात्रों का चयन यह दर्शाता है कि जीएल बजाज अब केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि इंडस्ट्री रेडी टैलेंट फैक्ट्री बन चुका है।
विशेषज्ञों की मानें तो इस स्तर का चयन यह साबित करता है कि संस्थान की पढ़ाई, ट्रेनिंग और इंडस्ट्री कनेक्ट पूरी तरह से वैश्विक मानकों के अनुरूप है।

फैकल्टी, मेंटरशिप और प्लेसमेंट टीम की अहम भूमिका
संस्थान की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में अनुभवी फैकल्टी, मजबूत मेंटरशिप सिस्टम और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की भूमिका भी बेहद अहम रही है। छात्रों को पहले दिन से ही यह बताया जाता है कि उन्हें किस तरह अपने करियर की तैयारी करनी है।
हर छात्र की क्षमता को पहचानकर उसे उसी दिशा में गाइड करना, जीएल बजाज की खास पहचान बन चुकी है।

प्रबंधन की प्रतिक्रिया: गर्व और प्रतिबद्धता का संदेश

इस अवसर पर श्री पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष, जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने कहा: “यह रिकॉर्ड तोड़ प्लेसमेंट उपलब्धि पूरे जीएल बजाज परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह हमारे छात्रों की मेहनत, फैकल्टी के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग व प्लेसमेंट टीम के सतत प्रयासों का परिणाम है। हम अपने छात्रों को वैश्विक स्तर पर सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

वहीं श्री कार्तिकेय अग्रवाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ने कहा: “एक्सेंचर और कैपजेमिनी जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियों में 621 छात्रों का चयन हमारी उद्योग-केंद्रित शिक्षा प्रणाली और सशक्त प्लेसमेंट रणनीति का प्रमाण है। हमारा लक्ष्य छात्रों को वास्तविक दुनिया के लिए तैयार करना है, और यह सफलता उसी दिशा में एक मजबूत कदम है। मैं सभी चयनित छात्रों को हार्दिक बधाई देता हूँ।”

जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस भविष्य में भी उद्योग सहयोग, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

छात्रों में जश्न, कैंपस में उत्साह
इस ऐतिहासिक प्लेसमेंट के बाद जीएल बजाज कैंपस में उत्सव का माहौल है। चयनित छात्रों के चेहरों पर आत्मविश्वास और संतोष साफ नजर आ रहा है। वहीं जूनियर छात्रों के लिए यह उपलब्धि एक प्रेरणा बनकर सामने आई है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्ता मिलकर किस तरह सपनों को हकीकत में बदल सकती है।


ग्रेटर नोएडा बना एजुकेशन और प्लेसमेंट हब
जीएल बजाज की इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्रेटर नोएडा अब केवल एनसीआर का औद्योगिक केंद्र नहीं, बल्कि शिक्षा और प्लेसमेंट का बड़ा हब बनता जा रहा है। लगातार हो रहे रिकॉर्ड प्लेसमेंट से यहां पढ़ने वाले छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button