Noida Breaking News: नोएडा के हजारों फार्म हाउस डूबने के कगार पर, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब, मालिकों में हड़कंप, प्रशासन अलर्ट पर – 24 घंटे निगरानी, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड पानी, अगले 48 _72 घंटे होंगे निर्णायक

नोएडा, रफ़्तार टुडे।
दिल्ली और एनसीआर में रहने वालों के लिए यमुना का बढ़ता जलस्तर चिंता का विषय बन चुका है। नोएडा के हजारों फार्म हाउस अब डूबने के कगार पर खड़े हैं।
स्थिति यह है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो इन फार्म हाउस के साथ-साथ आसपास की बस्तियाँ और खेत भी जलमग्न हो जाएंगे।
नोएडा प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू प्लान तैयार कर लिया है।
सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और यमुना खादर क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि “स्थिति पर हर घंटे नज़र रखी जा रही है। यदि पानी और बढ़ा तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में देरी नहीं होगी।”
खतरे के निशान पर पहुँचा यमुना का जलस्तर
शनिवार सुबह पुराना रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.60 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर (204.50 मीटर) से ऊपर है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार:
- खतरे का निशान: 205.33 मीटर
- निकासी का स्तर: 206 मीटर (यदि जलस्तर यहाँ तक पहुँचता है तो खादर क्षेत्र से लोगों की निकासी शुरू होगी)।
शाम तक यमुना का जलस्तर 205.11 मीटर तक पहुँच गया था, जो कि खतरे की रेखा से सिर्फ कुछ सेंटीमीटर ही दूर है।
फार्म हाउस मालिकों में मचा हड़कंप
नोएडा के यमुना खादर क्षेत्र में बने हजारों फार्म हाउस और रिहायशी इलाकों पर पानी का खतरा मंडराने लगा है।
फार्म हाउस मालिकों और यहाँ रहने वाले मजदूरों में हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोग पिछले अनुभवों को याद कर सहमे हुए हैं, क्योंकि कुछ साल पहले भी यमुना का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन को रातों-रात लोगों और मवेशियों की निकासी करनी पड़ी थी।
नोएडा के हजारों फार्म हाउस अब डूबने के कगार पर खड़े हैं।
स्थिति यह है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो इन फार्म हाउस के साथ-साथ आसपास की बस्तियाँ और खेत भी जलमग्न हो जाएंगे।
प्रशासन अलर्ट पर – 24 घंटे निगरानी
नोएडा प्राधिकरण, प्रशासन और पुलिस ने रेस्क्यू प्लान तैयार कर लिया है।
सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और यमुना खादर क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि “स्थिति पर हर घंटे नज़र रखी जा रही है। यदि पानी और बढ़ा तो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में देरी नहीं होगी।”
हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया रिकॉर्ड पानी
बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से इस सीजन का सबसे ज्यादा पानी छोड़ा गया है।
- हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी: 1,27,030 क्यूसेक
- वजीराबाद बैराज से छोड़ा जा रहा पानी: 45,620 क्यूसेक प्रति घंटा
इसके अलावा, पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश ने यमुना में पानी का दबाव और बढ़ा दिया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 24–48 घंटे बेहद अहम हैं।
अगले 48 घंटे होंगे निर्णायक
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
अगर हथिनीकुंड और वजीराबाद बैराज से पानी का बहाव इसी तरह बढ़ता रहा तो नोएडा, मथुरा, और दिल्ली तक बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
निवासियों के लिए चेतावनी
प्रशासन ने यमुना खादर क्षेत्र और निचले इलाकों के निवासियों से अपील की है कि:
- अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाएं।
- अपने मवेशियों और सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।
- प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग के निर्देशों का पालन करें।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाले हैशटैग
#Noida #BreakingNews #FloodAlert #Yamuna #YamunaRiver #NoidaFarmHouse #NoidaNews #GreaterNoida #DelhiNCR #FloodWarning #HathnikundBarrage #RaftarToday #DelhiFlood #NoidaAlert #UttarPradeshNews #FloodUpdate #DisasterManagement
🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
Follow the Raftar Today channel on WhatsApp
Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)



