ताजातरीनप्रदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश अब बदल चुका है और पलायन नहीं होगा बोले ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर डिप्टी सीएम उनके साथ मौजूद थे एमएलसी श्रीचंद शर्मा

उत्तर प्रदेश अब बदल चुका है और पलायन नहीं होगा, विपक्ष ने गुंडा, अराजक तत्वों को बनाया है उम्मीदवार : डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

उन्होंने कांग्रेस की प्रियंका गांधी पर हमला भी किया और कहा कि कांग्रेस ढाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी – MLC श्रीचंद शर्मा

 

Greter Noida Raftar Today।  (23 जनवरी 2022) आज डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ग्रेटर नोएडा आए थे तेजपाल नागर का प्रचार करने के लिए, उन्होंने एमएलसी (MLC) व वर्तमान राज्य मंत्री श्रीचंद शर्मा के प्रचार किया। और उन्होंने डिप्टी सीएम के साथ डोर टू डोर कैंपेन भी की। उन्होंने और उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए विपक्ष ने गुंडा व अराजक तत्वों को बनाया उम्मीदवार।

उत्तर प्रदेश में चुनावी रणभेरी बजने के बाद सियासत गरमा गई है।आरोप प्रत्यारोप का दौड़ जारी है। राजनीतिक दल और उनके नेताओं द्वारा चुनावी घमासान को जीतने के लिए एड़ी चोटी का दम लगाए हुए हैं, इस बाबत सूबे के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता डॉ दिनेश शर्मा ने ग्रेटर नोएडा में जनसम्पर्क करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।

विपक्ष ने गुंडा, मवालियों को या उनके परिवार के लोगों को बनाया है प्रत्याशी, मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि” विपक्ष के पार्टियों ने गुंडा,मवालियों को असामाजिक तत्वों को या फिर उनके परिवार के लोगों को प्रत्याशी बनाया है। उत्तर प्रदेश अब बदल चुका है, अब यह पलायन वाला नही विकास वाला प्रदेश बन चुका है।यँहा अब अराजक तत्वों के लिए कोई स्थान नही है।प्रदेश इन चीजों से आगे निकल चुका है, अब उत्तरप्रदेश में विकास की राजनीति होगी। यह चुनाव भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड दर्ज करेगी।

उन्होंने कांग्रेस की प्रियंका गांधी पर हमला भी किया और कहा कि कांग्रेस ढाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी – MLC श्रीचंद शर्मा

आज कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए बोले एमएलसी और राज्यमंत्री श्रीचंद शर्मा कि प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि” सभी टेलीविजन सर्वे व अन्य माध्यमों के सर्वे कांग्रेस का औसतन 3 से 5 सीट दिखा रही है, और आपको बता दें कि सपा, बसपा, कांग्रेस, एआईएमआईएम,सहित सभी विपक्षी दलों का कुल तिहाई अंक तक नही पँहुच पाएगी।
अल्पसंख्यको में भी भाजपा को अपेक्षा से अधिक मत मिलेगा।

मतों के समीकरण पर बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ” प्रदेश में लगभग 84 फीसदी लोग भाजपा के समर्थन में है, इसका मतलब है कि अल्पसंख्यको में भी भाजपा के प्रति संतुष्टि है और अब धीरे धीरे 20 फीसदी अल्पसंख्यक वर्ग भी भाजपा के साथ जुड़ते जा रहे हैं।”आगे विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “भाजपा से किसी की लड़ाई नही है। सपा का बासपा से है, बासपा की लड़ाई कांग्रेस से है और कांग्रेस का एआईएमआईएम से।भाजपा इन सभी दलों से कँही आगे है।”

 

लोग और जनता देखचुकी है विपक्ष का चेहरा, ओर जनता हर हाल में रानी का फैसला कर लिया है

मीडिया ने जब डॉ शर्मा से पूछा कि विपक्षी दलों ने भाजपा को हराने का प्रण लिया है।तो जबाब देते हुए कहा कि “मुझे नहीं पता कि किसने क्या प्रण लिया है लेकिन जनता ने यह प्रण अवश्य लिया है कि विपक्ष को इस बार बुरी तरह से हराएंगे।”

 

जनसम्पर्क के दौरान जिस प्रकार से लोगों का समर्थन मिल रहा है उसे यह तय है कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है

आगे उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान जिस प्रकार से लोगों का समर्थन मिल रहा है इससे स्पष्ट परिलक्षित होता है कि स्पष्ट बहुमत की भाजपा की मजबूत सरकार आएगी।उन्होंने कांग्रेस के महिलाओं को प्रत्याशी बनाने पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि “भाजपा में सबसे अधिक महिला नेता और कार्यकर्ता हैं, भाजपा ही उनके हितों का ध्यान रखती है। उत्तर प्रदेश के इस चुनावी युद्ध का परिणाम तो 10 मार्च 2022 को आएगा और सभी दावों की सच्चाई क्या है यह स्पष्ट हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button