Fusion Homes AOA News : “विश्वास की जीत, विकास की मुहर!, ”Fusion Homes AOA Election 2026 में अनुभव दुबे की टीम का ऐतिहासिक विजय रथ, पिछला कार्यकाल बना जीत की सबसे बड़ी वजह, यह मेरी नहीं, Fusion परिवार की जीत है”, चुनाव के बाद Fusion Homes में जश्न का माहौल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ़्तार टूडे। Fusion Homes आवासीय सोसाइटी में आयोजित AOA Election 2026 केवल एक सामान्य चुनाव नहीं था, बल्कि यह विश्वास बनाम भ्रम, काम बनाम वादों और पारदर्शिता बनाम राजनीति की सीधी लड़ाई बन चुका था। जब मतगणना के नतीजे सामने आए, तो तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई—निवर्तमान अध्यक्ष अनुभव दुबे (Anubhav Dubey) के नेतृत्व वाली टीम ने एक बार फिर भारी बहुमत से जीत दर्ज कर यह साबित कर दिया कि Fusion Homes के निवासियों ने विकास को ही अपना नेता चुना है।
यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि पूरी टीम को एकतरफा और निर्णायक जनसमर्थन मिला। चुनाव परिणामों ने साफ संदेश दे दिया कि Fusion Homes के लोग केवल नारों पर नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखने वाले काम पर भरोसा करते हैं।
पिछला कार्यकाल बना जीत की सबसे बड़ी वजह
Anubhav Dubey और उनकी टीम का पिछला कार्यकाल Fusion Homes के लिए स्थिरता, सुधार और पारदर्शिता का प्रतीक रहा।
इस दौरान सोसाइटी में—
मूलभूत सुविधाओं को मज़बूत किया गया
रख-रखाव व्यवस्था में गुणात्मक सुधार हुआ
वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता लाई गई
रेज़िडेंट्स की शिकायतों के लिए त्वरित और प्रभावी समाधान तंत्र विकसित किया गया
इन सभी प्रयासों का असर सीधे निवासियों के दैनिक जीवन पर पड़ा। यही कारण रहा कि चुनाव के दौरान Fusion Homes के हर टावर, हर ब्लॉक और हर परिवार में एक ही चर्चा थी—“काम करने वाली टीम को ही मौका मिलना चाहिए।”
जनता का फैसला: विकास की राजनीति
AOA Election 2026 में मतदाताओं का रुझान यह दर्शाता है कि अब सोसाइटी स्तर पर भी लोग जवाबदेही और प्रदर्शन को सबसे ऊपर रख रहे हैं। Fusion Homes के निवासियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें ऐसी AOA चाहिए जो सुनती हो, समझती हो और समाधान करती हो
Anubhav Dubey की टीम ने अपने पिछले कार्यकाल में यही कर दिखाया, और उसी का प्रतिफल इस बार के चुनाव परिणामों में देखने को मिला।
नवनिर्वाचित AOA टीम 2026
Fusion Homes की जनता ने जिन चेहरों पर भरोसा जताया, वे हैं— Anubhav Dubey – President
Sanjay Srivastava – Vice President
Ashish Ghosh – Secretary
Priyam Upadhyay – Treasurer
Kapil Dhawan – Assistant Secretary
Jevan Singh – Executive Member
Ashutosh Varma – Executive Member
Virschik Nagar – Assistant Treasurer
Dheeraj Kochar – Member
Rahul Sharma – Member
यह टीम अनुभव, युवा ऊर्जा और पेशेवर दृष्टिकोण का ऐसा संतुलन है, जिससे Fusion Homes के निवासियों को आने वाले वर्षों में और बेहतर प्रबंधन की उम्मीद है।

“यह मेरी नहीं, Fusion परिवार की जीत है”
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद President Anubhav Dubey ने भावुक होते हुए सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा—
“यह जीत किसी एक व्यक्ति या टीम की नहीं है, यह पूरे Fusion परिवार के विश्वास, एकजुटता और सकारात्मक सोच की जीत है। निवासियों ने हम पर जो भरोसा जताया है, वह हमारे लिए जिम्मेदारी भी है। हम पहले से अधिक ऊर्जा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सोसाइटी के विकास के लिए कार्य करेंगे।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नई AOA टीम का लक्ष्य केवल प्रशासन चलाना नहीं, बल्कि Fusion Homes को एक आदर्श, सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय सोसाइटी बनाना है।
चुनाव के बाद Fusion Homes में जश्न का माहौल
चुनाव परिणाम आते ही Fusion Homes में उत्साह और सकारात्मकता का माहौल देखने को मिला। कई निवासियों ने इसे “स्थिरता की जीत” बताया तो कुछ ने कहा कि यह परिणाम आने वाले समय में सोसाइटी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
रेज़िडेंट्स का मानना है कि लगातार दूसरी बार मिली जीत से AOA को अब और अधिक मजबूती मिलेगी और विकास कार्यों में कोई रुकावट नहीं आएगी।
आने वाले समय की उम्मीदें
AOA Election 2026 के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि Fusion Homes की जनता अब जागरूक, सक्रिय और जिम्मेदार है।
अब उम्मीद की जा रही है कि—इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के नए चरण शुरू होंगे
सुरक्षा और मेंटेनेंस को और बेहतर किया जाएगा
रेज़िडेंट्स की भागीदारी बढ़ेगी
और Fusion Homes एक मॉडल सोसाइटी के रूप में उभरेगी। Fusion Homes AOA Election 2026 ने यह साबित कर दिया कि जब काम बोलता है, तो जनसमर्थन अपने आप इतिहास रच देता है।



