ग्रेटर नोएडागौतमबुद्ध नगरताजातरीन

Paramount Vijaydashmi News : पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में विजयादशमी महोत्सव 2025, असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अहंकार पर मर्यादा की अद्भुत जीत, श्रीराम की झांकी और रथयात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। सत्यमेव जयते – असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय और अहंकार पर मर्यादा की विजय का यह संदेश एक बार फिर गूंजा जब शिव मंदिर ट्रस्ट और गोल्फ फॉरेस्ट कम्युनिटी टीम ने मिलकर विजयादशमी महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया। मुख्य अतिथि दादरी विधायक तेजपाल नागर ने अपने संबोधन में कहा “जैसे भगवान श्रीराम ने अपने जीवन से धर्म, सत्य और मर्यादा का मार्ग दिखाया, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में बुराई, अन्याय और अहंकार का त्याग कर अच्छाई और सद्गुणों को अपनाना चाहिए।”

2 अक्टूबर 2025 को सोसाइटी के गेट नंबर 3 स्थित गोलचक्कर पर यह पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। वातावरण में ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों की मधुर स्वर लहरियां और जय श्रीराम के उद्घोष ने श्रद्धालुओं को दिव्य आनंद से भर दिया।

श्रीराम की झांकी और रथयात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

अशोक चौधरी ने बताया कि महोत्सव की सबसे मनमोहक झलक रही श्रीराम रथयात्रा, जिसमें श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण और हनुमान जी की भूमिका निभाते बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया। इस शोभायात्रा ने श्रद्धालुओं को ऐसा प्रतीत कराया मानो त्रेतायुग फिर से वर्तमान में आ गया हो।

20251002 1956171 converted
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में विजयादशमी महोत्सव 2025 पर राजीव विधायक तेजपाल नागर को सम्मान करते हुए, सत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अहंकार पर मर्यादा की अद्भुत जीत

रावण दहन : असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक

एडवोकेट गौरव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के चरम पर हुआ रावण दहन, जिसने पूरे वातावरण को गूंजा दिया। पुतले के जलते ही आकाश में आतिशबाजी छा गई और श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठे। इस क्षण ने यह सशक्त संदेश दिया कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंततः सत्य और अच्छाई ही विजयी होती है।

आयोजन समिति और समाज का सहयोग

इस ऐतिहासिक पर्व को सफल बनाने में पूरी सोसाइटी और आयोजन समिति ने तन-मन-धन से सहयोग दिया।
विशेष योगदान देने वालों में शामिल रहे सुंदर सिंह, प्रशांत धामा अशोक चौधरी, एडवोकेट गौरव शर्मा, अरविंद अहलावत, आसू राणा, अशोक बालियान, गौरव सिंह, मनीष चौधरी, ब्रजकुमार सांगवान, मोहन भाटी, सत्या प्रकाश, आशीष मिश्रा, निशांत सक्सेना, राजनीश यादव, प्रियंका गेरा, सौरव सिंह, नेहा यादव, मोनिका गोयल, संदीप पांडे, भूपेश चौरसिया, भूमिका तिवारी और अमित चौधरी और अन्य लोग मौजूद थे

सैकड़ों की संख्या में सोसाइटी निवासियों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को एकता और सहयोग का अनुपम उदाहरण बना दिया।

मुख्य अतिथि का संदेश : धर्म और सत्य का मार्ग अपनाएं

समाज के लिए प्रेरणादायक संकल्प महोत्सव का सबसे बड़ा संदेश यही रहा कि समाज से हर प्रकार की बुराई को मिलकर दूर करें।
आपसी भाईचारे और एकता को मज़बूत करें।
बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें।

विजयादशमी महोत्सव 2025 न सिर्फ एक धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि यह समाज में सांस्कृतिक जागरण, एकता और सद्भाव का जीवंत प्रतीक बन गया। इस महोत्सव ने एक बार फिर यह साबित किया कि श्रीराम के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और सदैव रहेंगे।

जय श्रीराम

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button