देशप्रदेश

While returning from Gurugram to Rewari, a bullet was fired at Dharuhera; Two bullets hit in Fortuner car, narrowly saved | गुरुग्राम से रेवाड़ी लौटते वक्त धारूहेड़ा में चलाई गोली; फॉरच्यूनर गाड़ी में लगी दो गोलियां, बाल-बाल बचा

रेवाड़ीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
कॉन्स्टेबल की फॉरच्यूनर कार पर लगी गोली। लाल घेरे में। - Dainik Bhaskar

कॉन्स्टेबल की फॉरच्यूनर कार पर लगी गोली। लाल घेरे में।

हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों ने गुरुग्राम से ड्यूटी कर वापस रेवाड़ी स्थित अपने घर लौट रहे हरियाणा पुलिस के कॉन्स्टेबल पर बदमाशों ने गोलियां चला दी। वारदात के वक्त कॉन्स्टेबल का एक दोस्त भी उसके साथ था। गोलियां कॉन्स्टेबल की फॉरच्यूनर कार पर लगी है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, नारनौल के गांव सिरोही बहाली निवासी उमेद सिंह हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत है। फिलहाल उमेद सिंह की ड्यूटी गुरुग्राम के नौरंगपुर स्थित पुलिस लाइन में लगी हुई है। मंगलवार की रात वह अपनी फॉरच्यूनर कार में साथी हीरालाल के साथ सवार होकर रेवाड़ी स्थित बीएमजी सिटी में अपने घर आ रहे थे। रास्ते में दोनों दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित अरावली होटल में खाना खाने के लिए रूक गए। रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों खाना खाकर बाहर निकले और हाइवे किनारे खड़े होकर बाथरूम कर रहे थे। तभी एक सिल्वर कलर की कार उमेद सिंह के पास आकर रूकी।

कार के अगले हिस्से पर गोली के निशान।

कार के अगले हिस्से पर गोली के निशान।

इससे पहले उमेद सिंह कुछ समझ पाते गाड़ी से उतरे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उमेद सिंह तुरंत गाड़ी में बैठे और फिर गाड़ी को भगाकर एक पैट्रोल पंप पर लगा दिया। बदमाशों ने उनपर दो फायर किए, जिनमें एक गोली खिड़की और दूसरी गोली गाड़ी के बंपर पर लगी। इस बीच बदमाश रॉंग साइड गाड़ी को भगाते हुए धारूहेड़ा की तरफ भाग निकले। उमेद सिंह ने तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पर दी। सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए।

उमेद सिंह के अनुसार गाड़ी में 3 लोग सवार थे, जिनमें दो बदमाश नीचे उतरने के बाद फायरिंग करने लगे। अगर वह गाड़ी को नहीं भगाते तो बदमाश उन्हें ही गोली मारते। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ 307, 34, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हाइवे पर स्थित पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button