ताजातरीनग्रेटर नोएडादेश
Trending

JP GROUP News: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा जेपी ग्रुप खरीदने की तैयारी, एक अरब डॉलर की लगेगी बोली!

अदाणी ग्रुप के प्रस्तावित रिजॉल्यूशन पैकेज में बैंकों और अन्य लेंडर्स को करीब 15,000 करोड़ रुपये की पेशकश की जा सकती है। यह कदम अदाणी ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विस्तार साबित हो सकता है और भारतीय रियल एस्टेट मार्केट में उनकी स्थिति को और मजबूत कर सकता है।

नोएडा, रफ़्तार टुडे। उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाले अदाणी ग्रुप ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ग्रुप अब दिवालिया हो चुके जेपी ग्रुप की संपत्तियों को खरीदने पर विचार कर रहा है। अदाणी ग्रुप इस प्रयास में है कि वह जेपी ग्रुप के रियल एस्टेट और सीमेंट यूनिट्स के लिए लगभग एक अरब डॉलर की बोली लगा सकता है।

रियल एस्टेट सेक्टर में आएगी नई क्रांति

जेपी ग्रुप के रियल्टी एसेट्स दिल्ली-NCR क्षेत्र में फैले हुए हैं, जिसमें प्रीमियम अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स, विला, और गोल्फ कोर्स शामिल हैं। यदि अदाणी ग्रुप इस बोली में सफल होता है, तो यह देश की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी में एंट्री करेगा और भारतीय रियल एस्टेट मार्केट में एक नई शक्ति के रूप में उभरेगा।

jaypee 97780 4
गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा जेपी ग्रुप खरीदने की तैयारी

जेपी ग्रुप पर 50,000 करोड़ रुपये का भारी कर्ज

जेपी ग्रुप इस समय देश के सबसे बड़े दिवालिया मामलों में उलझा हुआ है, जिसके ऊपर बैंकों और वित्तीय संस्थाओं का लगभग 50,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। ग्रुप की मुख्य कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के तहत आने वाली रियल्टी एसेट्स में ग्रेटर नोएडा की 452 एकड़ की जेपी ग्रीन्स टाउनशिप और नोएडा में 1,063 एकड़ में फैली जेपी ग्रीन्स विश टाउन और जेपी ग्रीन्स स्पोर्टस सिटी शामिल हैं।

मुंबई की प्रॉपर्टी की 6,000 करोड़ रुपये कीमत

अदाणी ग्रुप जेपी की सीमेंट यूनिट के लिए भी बोली लगाने की तैयारी कर रहा है। वर्तमान में अदाणी ग्रुप का रियल एस्टेट मुख्य रूप से मुंबई के आसपास के इलाकों में फैला हुआ है, जिसकी वैल्यू लगभग 6,000 करोड़ रुपये है। ग्रुप ने हाल ही में बांद्रा रिक्लेमेशन में एक लैंड पार्सल का अधिग्रहण किया है और मुंबई में कई एसेट्स के रिडेवलपमेंट पर भी काम कर रहा है। इस नई बोली के साथ अदाणी ग्रुप के रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी से विस्तार करने की उम्मीद है।

gautam adani 2024 06 ee3014ce862bfcfd4ee7fd3ebf41e4c9 3x2 1
गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा जेपी ग्रुप खरीदने की तैयारी

अदाणी ग्रुप के प्रस्तावित रिजॉल्यूशन पैकेज

अदाणी ग्रुप के प्रस्तावित रिजॉल्यूशन पैकेज में बैंकों और अन्य लेंडर्स को करीब 15,000 करोड़ रुपये की पेशकश की जा सकती है। यह कदम अदाणी ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक विस्तार साबित हो सकता है और भारतीय रियल एस्टेट मार्केट में उनकी स्थिति को और मजबूत कर सकता है।

#AdaniGroup #JPGroup #RealEstate #GreaterNoida #RaftarToday #Noida

#RaftarToday ग्रुप से जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल रफ्तार टुडे से जुड़े और रफ्तार टुडे को लाइक करें

रफ़्तार टुडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button