देशप्रदेश

Youth killed for protesting against mobile robbery, three arrested | मोबाइल लूट के विरोध करने पर युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्वरूप नगर इलाके में लूट का विरोध करने पर ईंट पत्थर से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी। 20 वर्षीय मृतक अंकित एसओएल में पढ़ाई के साथ नौकरी करता था।इस केस में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अमृत विहार का रहने वाला आनंद झा प्लेसमेंट एजेंसी में काम करता है। वह दिवाली की रात करीब 12 बजे सड़क पर दोस्त के साथ घूम रहा था। रास्ते में चार युवकों में से एक ने आनंद को रुकने का इशारा किया।

आनंद ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने पीछे से बाइक को धक्का दे दिया जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। फिर आनंद और अंकित बाइक समेत गिर गये। चारों बदमाश अंकित एवं आनंद से मोबाइल छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने ईंट पत्थर से वार कर दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गये। आनंद ने परिजनों को सूचना दी। घायल को संत नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button