राजनीति
Trending

कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि कर्मठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के बल से अबकी बार 400 पार के साथ मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे

लोकसभा संयोजक श्री प्रणीत भाटी के आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सभी योजनाओं के विषय में घर घर जाकर प्रचार करेंगे और सभी कार्यकर्ता एक एक वोट बूथ तक पहुँचे

डॉ0 महेश शर्मा को भारत की नम्बर एक जीत दिलायेंगे, उसके लिये बूथ पर पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करें – गजेंद्र मावी

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। गौतमबुद्धनगर के सांसद और भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं की एक बैठक की और 400 पार का पाठ पढाया। भाजपा प्रत्याशी डा0 महेश शर्मा ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के बल से अबकी बार 400 पार के साथ मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में हर वर्ग के लिये कार्य किया है। देश का विश्व पटल पर सम्मान बढ़ा है। भगवान राम का अयोध्या में भव्य राम मंदिर, धारा 370 को हटा अखंड भारत बनाने का कार्य किया गया है। साथ ही सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ दिलाने का र्कार्य किया जा रहा है। गौतमबुद्धनगर लोकसभा में ज़ेवर एयरपोर्ट, खुर्जा में बिजली प्लांट आदि कार्यो पर लगभग एक लाख करोड़ के खर्च किए गए हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का अहवान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सभी योजनाओं के विषय में घर घर जाकर प्रचार करेंगे और सभी कार्यकर्ता एक एक वोट बूथ तक पहुँचे उसकी चिंता करें। लोकसभा प्रभारी प्रणीत भाटी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एक माह चुनाव में लग जाए।

कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में लगकर भाजपा प्रत्याशी डॉ0 महेश शर्मा को भारत की नम्बर एक जीत दिलायेंगे, उसके लिये बूथ पर पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी श्रीचंद शर्मा, लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, बुलन्दशहर जिलाध्यक्ष विकास चौहान, भाजपा नोएडा FONRWA अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, सेवानन्द शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, इन्द्र नागर, अभिषेक शर्मा, महेश शर्मा, मनोज भाटी, अशोक चौधरी, सुमित त्रिपाठी, गौरव सिंह, कपिल गुर्ज़र, सरफ़राज़ अली, मेघराज भाटी, विजय रावल, अशोक रावल, पंकज रावल, कर्मवीर भाटी, बीना भाटी, उषा वत्स आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button