राजनीति

डाॅ प्रियंका झा शिक्षाविद, जुझारू समाज सेविका एवं लेखिका को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन में गौतमबुद्धनगर के जिला सयोजिका / जिला महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया गया

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। आज जनपद हापुड़ में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा आयोजित प्रांत बैठक में भारतीय जनता पार्टी के दादरी विधानसभा में सुरजपुर मंडल में मंडल महामंत्री रहें मनोज कुमार मावी (प्रधान) बिरोंडी और भाजपा सदस्य डॉ प्रियंका झा को उनकी समाज के प्रति उत्कृष्ट सेवा भाव को देखते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मेरठ प्रांत अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता एवं प्रांत संगठन मंत्री भूपेश कुमार त्यागी व नरेंद्र शर्मा ( सयोजक स्वर्ण जयंती समारोह) एवम प्रांत उपाध्यक्ष के द्वारा जनपद गौतम बुद्ध नगर के लिए महिला संयोजिका और जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मनोज कुमार मावी (प्रधान) बिरोंडी और डॉ प्रियंका झा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रांत अध्यक्ष, मंत्री, समारोह के उपाध्यक्ष के प्रति जो जिम्मेदारी उनको सौंपी गई है उनका पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेगें एवं ग्राहकों, समाज में जरूरतमंदों की मदद करेगें, समाज सेवा में सदैव आगे रहेंगे तथा पीड़ितों की समस्याओं को संगठन के सहयोग से सरकार एवं जिला प्रशासन तक पहुंचाते हुए निस्तारण करने का कार्य करेगें। ग्राहको और समाज को जागरूक करने का काम करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button