देशप्रदेश

murder case in jaipur husband killed his wife lover who came from delhi at road number 17 VKi by stepping because of illicit relationship love affair | जयपुर आकर महिला से मिलता था दिल्ली का लड़का, पति को पता चला; गला काट डाला

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Murder Case In Jaipur Husband Killed His Wife Lover Who Came From Delhi At Road Number 17 VKi By Stepping Because Of Illicit Relationship Love Affair

जयपुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में दिल्ली निवासी योगेश कुमार की उसकी प्रेमिका के पति ने चाकू से वारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते हुए एसीपी राजेंद्र निर्वाण व अन्य पुलिसकर्मी। - Dainik Bhaskar

जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में दिल्ली निवासी योगेश कुमार की उसकी प्रेमिका के पति ने चाकू से वारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर जांच पड़ताल करते हुए एसीपी राजेंद्र निर्वाण व अन्य पुलिसकर्मी।

जयपुर में मंगलवार को पति ने पत्नी के प्रेमी की बीच सड़क पर चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति फरार चल रहा है। कल पूरे दिनभर पुलिस ने संभावित जगहों पर छापामारी की लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। वहीं, बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। विश्वकर्मा थाना पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि योगेश कुमार (22) दिल्ली में ज्योति नगर ईस्ट गोकुलपुरा का रहने वाला था। करीब पांच साल पहले उसकी जयपुर में रहने वाली वर्षा से सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान हुई थी। आपसी बातचीत के बाद योगेश और वर्षा के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और प्रेम-प्रसंग शुरु हो गया। तब योगेश ने दिल्ली से जयपुर आकर वर्षा से चोरी छिपे मिलना शुरु कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सोमवार को वर्षा की 3 साल की बेटी का जन्मदिन था। इसी बहाने योगेश अपनी प्रेमिका की बेटी के जन्मदिन पर दिल्ली से जयपुर आ गया। मंगलवार सुबह 4 बजे योगेश ने वर्षा से मोबाइल फोन पर बातचीत की। तब वर्षा उससे मिलने के लिए रोड नंबर 17 जाने के लिए घर से रवाना हो गई। उसे लगा था कि पति करण सिंह (30) सो रहा है। लेकिन करण सिंह को भनक लग चुकी थी।

वह भी संदेह होने पर पत्नी का पीछा करते हुए रोड नंबर 17 पर स्थित उद्योग विहार कॉलोनी, वार्ड संख्या 5 में पहुंच गया। वहां करण सिंह अपनी पत्नी व उसके प्रेमी योगेश को साथ देखकर गुस्सा हो गया। उसने वर्षा से मारपीट की। जब योगेश बीच बचाव में आया तो जेब रखा चाकू निकालकर वार कर दिया। उसका गला काट दिया। इससे योगेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद करण सिंह वहां से भाग निकला।

महिला का प्रेमी योगेश कुमार जो दिल्ली से जयपुर पहुंचा था। बस से उतरने के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।

महिला का प्रेमी योगेश कुमार जो दिल्ली से जयपुर पहुंचा था। बस से उतरने के बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।

10 साल पहले हुई थी वर्षा और करण की शादी
जानकारी के अनुसार जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में रहने वाले करण सिंह और वर्षा की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। उनके दो जुड़वां बेटियां हुई। जो कि 8 साल की हैं। बेटा पांच साल का है। इसके बाद चौथी संतान बेटी हुई। वह 3 साल की है। करण सिंह को यह भी शक था कि बेटी नाजायज संबंधों से हुई है। ऐसे में अक्सर वर्षा से झगड़ा होता रहता था। यह भी सामने आया है कि हत्या से पहले करण सिंह ने योगेश से फोन पर बातचीत कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पत्नी के बॉयफ्रेंड की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या:अफेयर का पता चलने पर पति ने धमकाया था- जिस दिन आएगा तेरा आखिरी दिन होगा

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button