राजनीति

भाजपा ने जाट, ब्राह्मण,ठाकुर, वैश्य, गुर्जर पर यूपी में लगाया दांव, घोषित किए एमएलसी के प्रत्याशी, MLC बनने का मौका नहीं दिया गया है, बिहार प्रत्याशीयों की लिस्ट भी जारी

लखनऊ, रफ्तार टुडे। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) के लिए 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दो बड़े चेहरों के नाम शामिल किए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अहम मानी जाने वाली जाति जाट तथा गुर्जर समाज पर बड़ा दांव लगाया गया है। उत्तर प्रदेश की  MLC की सूची में भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक जाट, एक ब्राह्मण, दो ठकुर एक वैश्य, तथा गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।

उत्तर प्रदेश से 7 प्रत्याशी घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में खाली हो रही  MLC  की 11 सीटों के चुनाव के लिए 7 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के लिए घोषित किए गए एमएलसी के प्रत्याशियों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय मोहित बेनीवाल का नाम सबसे ऊपर रखा गया है। मोहित बेनीवाल भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रहे हैं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के रहने वाले मोहित बेनीवाल जाट समाज से आते हैं। उत्तर प्रदेश की  MLC  प्रत्याशियों की सूची में दूसरा नाम अशोक कटारिया का है। अशोक कटारिया उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। अशोक कटारिया उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। श्री कटारिया उत्तर प्रदेश की बेहद अहम मानी जाने वाली गुर्जर बिरादरी से आते हैं। इनके साथ ही उत्तर प्रदेश में विजय बहादुर पाठक, डा. महेन्द्र कुमार सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, रामतीरथ सिंघल तथा संतोष सिंह को  MLC का प्रत्याशी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद MLC  के चुनाव के लिए 11 मार्च की अंतिम तारीख है।  उत्तर प्रदेश में  MLC  की 11 सीट खाली हो रही हैं। इन सीटों में सात सीट भाजपा को तथा तीन सीट सपा को मिलना तय माना जा रहा है। एक सीट पर पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में एमएलसी के टिकट बंटवारे में कुछ पुराने विधान परिषद सदस्यों का पत्ता काट दिया है। मुस्लिम वर्ग से आने वाले मोहसिन रजा तथा बुक्कल नवाब को इस बार  MLC बनने का मौका नहीं दिया गया है।

वहीं यूपी के लिए पार्टी ने सात उम्मीदवार घोषित किए हैं जिसमें बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का नाम शामिल है. शामली जिले के रहने वाले मोहित पूर्व में पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष भी रहे हैं. इसके अलावा बीजेपी ने जिन नामों का यूपी से ऐलान किया है उनमें  विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह का नाम शामिल हैं। भाजपा ने बिहार के जिन नामों का ऐलान किया है उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडे, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है. शाहनवाज हुसैन को इस बार एमएलसी का टिकट नहीं दिया गया है.

Related Articles

Back to top button