आम मुद्दे
Trending

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया है

त्रिपुरा, रफ्तार टुडे। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया है।

त्रिपुरा की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए गुरुवार को उपचुनाव हुआ। त्रिपुरा के बीजेपी प्रभारी सांसद डॉ. महेश शर्मा ने राज्यसभा सांसद चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को बधाई दी। सांसद डॉ महेश शर्मा प्रभारी नियुक्त होने बाद त्रिपुरा के दौरे पर हैं।

राज्य सभा उपचुनाव से पहले प्रदेश प्रभारी डॉ महेश शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा, मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य और उप मुख्यमंत्री जिष्णु देबबर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों, राज्य के सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई मैराथन बैठक की जिसमें पार्टी की चुनावी रणनीति पर गहन चिंतन किया गया था। राज्य प्रभारी सांसद डॉ महेश शर्मा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अभी त्रिपुरा प्रवास पर रहेंगे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button