आम मुद्दे

सेक्टर डेल्टा टू में हर्ष उल्लास के साथ बच्चों और बड़ों ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा टू मैं हर्ष उल्लास के साथ गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया आर डब्लू ए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि आज अपने निवास पर पूरे विधि और विधान के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा की गई।

आलोक नागर ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अभिमान को तोड न्याय स्थापित किया ठीक उसी तरह आज अहंकार व क्रूरता का अंत कर खुशहाल समाज स्थापित करने की जरूरत है भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करता हूँ कि सभी के जीवन से दुखो को दूर कर सुख,समृद्धि प्रदान करे।

इस मौके पर सुमित बिधुडी,बोबी नागर, नीतीश भाटी, मोनिका, मनोज, मीनाक्षी, कविता आदित्य नागर, युवराज सिंह, आयुष कृष्णा काफी संख्या में बच्चे और बड़े मौजूद रहे

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button