आम मुद्दे

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में महाप्रबंधक नियोजन विभाग के पद पर दोबारा लौटी लीनू सहगल

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उप महाप्रबंधक के पद पर तैनात रही तेज-तर्रार अधिकारी श्रीमती लीनू सहगल अब फिर तीनों प्राधिकरणों में बतौर महाप्रबंधक (नियोजन) का कार्यभार संभालेंगी। वे अभी तक दिल्ली विकास प्राधिकरण में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थीं।

प्रति नियुक्ति की अवधि समाप्त होने के बाद अब उनकी नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में बतौर महाप्रबंधक नियोजन) नियुक्ति हो गई हैं। शीघ्र ही वे अपना पदभार संभालेंगी। वे दो दिनों तक नोएडा प्राधिकरण, दो दिनों ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण तथा दो दिनों तक यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का कामकाज देंखेंगी।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button