आम मुद्दे

मोदी सरकार लगाएगी हैट्रिक-तेजस्वी सूर्या,गुलमोहर एन्क्लेव में हुआ जोरदार स्वागत

मोदी के कारण विदेशों में भी बज रहा भारत का डंका

गाजियाबाद, रफ्तार टुडे। महानगर के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव में भाजपा युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दक्षिण बैंगलौर के सांसद तेजस्वी सूर्या का आगमन हुआ। इस मौके पर गुलमोहर एनक्लेव निवासी भाजपा युवा मोर्चे के नेशनल ऑफिस टीम एवं बीजेपी युवा मोर्चा मैगजीन टीम के सदस्य धनंजय शर्मा जी के नेतृत्व में तेजस्वी सूर्या का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा कि मोदी सरकार की सफलता को देखकर विरोधियों में बौखलाहट है। नरेंद्र मोदी के कारण ही आज विदेशों में भी भारत की धाक जमी हुई है।
शुक्रवार को गुलमोहर एन्क्लेव में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का भाजपा कार्यकर्ताओं व सोसायटी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर गाजियाबाद सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, भाजपा नगराध्यक्ष संजीव शर्मा, नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल व आरडब्लूए की टीम ने भी तेजस्वी सूर्या का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर तेजस्वी सूर्य ने कहा की लोकसभा चुनावों 2024 में भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में हैट्रिक लगाने जा रही है।

भाजपा सरकार ने सभी वर्गों तक समान रूप से विकास पहुंचाया है। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है। इन सभी बातों से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं जिसका नतीजा गठबंधन के रूप में सबके सामने है। यह गठबंधन भी केवल कागजी ही है, धरातल पर गठबंधन की हकीकत कुछ और है। सबकी अपनी ढपली अपने राग हैं। संबोधन के अंत में तेजस्वी सूर्या ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर भाजपा नेता रवि शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी, सचिव विनम्र जैन सुरेंद्र सिंह राजपूत, सुनीता भाटिया, गौरव बंसल व राजीव भाटिया आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button