आम मुद्दे

Noida Airport के पास बिना पैसे बिजनेस करने का मौका, यमुना अथाॅरिटी ने शुरू की नई सर्विस

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। अगर आप भी नोएडा एयरपोर्ट के पास बिना पैसों के बिजनेस शुरू करना चाहते है तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है। यमुना अथाॅरिटी से बड़ी खबर है। जो उद्यमियों ने जेवर एयरपोर्ट के नजदीक यमुना अथाॅरिटी से जमीन अलाॅट कराना चाहते हैं लेकिन उनके पास पैसा नहीं है, ऐसे उद्यमियों को अब अथाॅरिटी किराए पर फैक्ट्री देने जा रही है। इससे यमुना अथाॅरिटी एरिया में पहले चरण में 500 उद्यमियों को कारखाने चलाने के लिए बनी बनाई फैक्ट्री मिल जाएंगी। वहीं, दस हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

यमुना अथाॅरिटी ने सेक्टर-28 के मेडिकल डिवाईस पार्क में चार मंजिला फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने का फैसला लिया है। इस प्रोजेक्ट का डिजाइन तैयार हो गया है। सेक्टर-28 में 37 और 20 हजार वर्ग मीटर के दो प्लाॅट पर चार मंजिला फ्लैटेड फैक्ट्री अथाॅरिटी बनाएगी। इन फैक्ट्री का एरिया 60, 90 और 120 वर्ग मीटर होगा। इन दोनों प्लाट में 500 फ्लैटेड फैक्ट्री बनेंगी। यह फैक्टी 8 महीने में बन कर तैयार हो जाएंगी।

यमुना अथाॅरिटी के सीईओ डाॅ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना सिटी में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए अथाॅरिटी ने छोटे-छोटे उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखते हुए चार मंजिला फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने का फैसला लिया है। 60, 90 और 120 वर्ग मीटर की चार मंजिला

फैक्ट्री में उद्यमियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यमुना अथाॅरिटी इन फैक्ट्री को उद्यमियों को किराए पर देगी। इससे छोटे और मझौले उद्यमियों को अपना उद्योग चलाने में आसानी होगी। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और यमुना सिटी में करोड़ों रुपये का निवेश भी होगा। अगले 8 महीनों में फ्लैटेड फैक्ट्री बन कर तैयार हो जाएंगी।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button