ग्रेटर नोएडाशिक्षा

Galgotia University News : गलगोटियास विश्वविद्यालय के एन० एस० एस० विभाग, ने “युवा संवाद भारत @ 2047” का किया भव्य आयोजन

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ, डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने अपने संदेश में कहा कि आज की सदी भारत की सदी है और प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी है। "युवा शक्ति को पहचानते हुए उन्हें देश के भविष्य के निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए," उन्होंने कहा।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। गलगोटियास विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा आयोजित “युवा संवाद भारत @ 2047” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय श्रीमती मँजू सिंह (ओएसडी) विशेष कार्य अधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ उपस्थित रहीं। उनके गरिमामयी उद्बोधन ने पूरे माहौल को प्रेरणादायक बना दिया।

श्रीमती मँजू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है और हमारे युवाओं में वह क्षमता है, जो आने वाले समय में देश को वैश्विक स्तर पर सशक्त बनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए “युवा संवाद भारत @ 2047” कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य युवाओं को भारत के भविष्य की दिशा तय करने में भागीदार बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत 2047 तक भारत को एक विकसित और सशक्त राष्ट्र बनाने की योजना बनाई जा रही है, जब देश स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ मनाएगा।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग की समन्वयक अधिकारी, सुश्री प्रांजलि मिश्रा ने युवाओं को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने “विकसित भारत @ 2047” के मुद्दों पर चर्चा की और विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ, डॉ. ध्रुव गलगोटिया ने अपने संदेश में कहा कि आज की सदी भारत की सदी है और प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी है। “युवा शक्ति को पहचानते हुए उन्हें देश के भविष्य के निर्माण में नेतृत्व की भूमिका निभानी चाहिए,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम के उद्देश्य

2047 तक एक प्रगतिशील और सशक्त भारत का खाका तैयार करना।

युवाओं को नेतृत्व के लिए प्रेरित और सशक्त बनाना।

सामूहिक प्रयासों से एक स्थायी और समृद्ध भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना।

भगवत प्रसाद शर्मा
9582782750
पीआरओ/मीडिया कार्यकारी

रफ़्तार टुडे ग्रुप की न्यूज़


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button