ग्रेटर नोएडाशिक्षा

Shardha University News : शारदा विश्वविद्यालय के 11 वैज्ञानिक स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, की शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, “स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस सूची में शामिल वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण ने न केवल उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई है, बल्कि हमारे विश्वविद्यालय का कद भी ऊंचा किया है।”

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडेस्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शारदा विश्वविद्यालय के 11 वैज्ञानिकों ने अपना स्थान बनाया है। इस प्रतिष्ठित सूची में दुनिया भर से 2,23,153 वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है। शारदा विश्वविद्यालय के इन वैज्ञानिकों को विश्वविद्यालय प्रबंधन और अन्य वैज्ञानिकों ने बधाई दी।

शारदा स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के केमिस्ट्री प्रोफेसर डॉ. एनबी सिंह ने इस सूची में 8304वां स्थान हासिल किया है। उनके साथ-साथ विश्वविद्यालय के डॉ. पीके सिंह, डॉ. आरसी कुहड़, डॉ. सौम्या पंडित, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पियूष कुमार गुप्ता, डॉ. सुष्मिता बनर्जी, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. भरत भूषण, डॉ. कृष्ण कुमार, और डॉ. अर्पिता रॉय भी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन की प्रतिक्रिया

शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने इसे एक “उल्लेखनीय उपलब्धि” करार दिया और कहा कि यह शारदा विश्वविद्यालय के शोध और वैज्ञानिक नवाचार की वैश्विक पहचान को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय की उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि हमारे वैज्ञानिकों का शोध शिक्षा, उद्योग, नीति-निर्माण, और सामाजिक उन्नति में भी बड़ा योगदान दे रहा है।”

प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, “स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस सूची में शामिल वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण ने न केवल उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई है, बल्कि हमारे विश्वविद्यालय का कद भी ऊंचा किया है।”

Tags: GreaterNoida #Education #ShardaUniversity #TopScientists #StanfordUniversity #RaftarToday

रफ़्तार टुडे ग्रुप की न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button