ग्रेटर नोएडाताजातरीन

Greater Noida Ramleela News : अयोध्या में हुआ श्री राम का जन्म, प्रजा में छाई खुशी की लहर, श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के मंचन का भव्य आयोजन

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। श्री रामलीला कमेटी साइट 4, ग्रेटर नोएडा में दूसरे दिन के रामलीला मंचन ने सभी का मन मोह लिया। आज का मंचन रावण और वेदमती संवाद से शुरू हुआ, जिसके बाद राम के जन्म की कथा का भव्य दृश्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान राम के आदर्श चरित्र को अपनाने का संदेश दिया और कहा कि हमें जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए।

अयोध्या में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म से मनी खुशी

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने मंचन के बारे में बताते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म से पूरी अयोध्या नगरी में हर्ष और उल्लास का माहौल फैल गया। नगरवासी उत्सव मनाने लगे और चारों ओर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि जनकपुर में राजा जनक द्वारा हल चलाते समय माता सीता का जन्म होता है। इसके साथ ही अयोध्या में गुरु वशिष्ठ के द्वारा चारों राजकुमारों का नामकरण संस्कार संपन्न होता है। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न जैसे-जैसे बड़े होते हैं, राजा दशरथ उन्हें गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा-दीक्षा के लिए भेज देते हैं।

ताड़का, सुबाहु और मारीच का वध: राम और लक्ष्मण का शौर्य

सयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया कि ऋषि विश्वामित्र सुबाहु और मारीच के अत्याचारों से परेशान होकर राजा दशरथ से मदद मांगते हैं। राजा दशरथ अपने पुत्र राम और लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजते हैं। भगवान श्री राम विश्वामित्र के आशीर्वाद से ताड़का, सुबाहु और मारीच का वध कर अयोध्या की रक्षा करते हैं।

उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने अगले दिन की लीलाओं के बारे में बताया कि कल अहिल्या उद्धार, जनकपुरी भ्रमण और गौरी पूजन की लीलाओं का मंचन होगा, जो दर्शकों को एक और अद्भुत धार्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने बढ़ाई शोभा

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह, महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, केके शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल, चाचा हिंदुस्तानी, सुनील प्रधान, अनिल कसाना, गिरीश जिन्दल, अतुल जिन्दल, विशाल जैन, सुरेंद्र तायल, मनोज यादव, गजेंद्र चौधरी, श्यामवीर भाटी, श्रीचंद भाटी, विकास भाटी, रिंकू दीपक, राहुल, अनुज, मोनू, टीपी सिंह, प्रभाकर देशमुख, प्रमोश मास्टर जी समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

हैशटैग्स: #RaftarToday #Ayodhya #RamJanm #RamLeela #GreaterNoida #CulturalEvent #RamCharitra #JayShriRam #JevarVidhayak #LordRama #RamLeelaMela #AayodhyaCelebration #IndianCulture #Ramayan

रफ़्तार टुडे की न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button