Greater Noida Authority News : सूरजपुर में किसानों को मिला ‘हक़ का तोहफ़ा’, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 6% आबंटन योजना के तहत बांटे प्लॉट, विधायक तेजपाल नागर बोले– “किसानों की समृद्धि ही क्षेत्र के विकास की असली पहचान”, विकास और किसान एक साथ आगे बढ़ते कदम

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सूरजपुर क्षेत्र के किसानों को 6% आबंटन के अंतर्गत प्लॉटों का वितरण किया। इस अवसर पर दादरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री तेजपाल नागर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और किसानों को उनके अधिकार स्वरूप प्लॉट आवंटन पत्र प्रदान किए। इस कार्यक्रम ने किसानों के बीच उम्मीदों की नई किरण जगाई और इसे क्षेत्रीय विकास की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विकास, सामाजिक न्याय और किसानों की खुशहाली की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्लॉट वितरण केवल कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि किसानों के संघर्ष की जीत और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ता एक सुनहरा कदम है।
किसानों की जिंदगी में नई रोशनी
कई वर्षों से किसान अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे। भूमि अधिग्रहण के बाद से ही किसान लगातार अपने हिस्से के प्लॉट की प्रतीक्षा कर रहे थे। आज जब उन्हें उनका हक मिला तो उनके चेहरों पर चमक और आंखों में खुशी साफ दिखाई दी। यह केवल प्लॉट का वितरण नहीं था, बल्कि किसानों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सम्मान की नई शुरुआत थी।
विधायक तेजपाल नागर का किसानों को आश्वासन
विधायक तेजपाल नागर ने अपने संबोधन में कहा “भाजपा सरकार किसानों की भलाई के लिए पूरी तरह समर्पित है। किसानों को न्याय दिलाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। आज जो प्लॉट दिए गए हैं, वे सिर्फ जमीन के टुकड़े नहीं हैं, बल्कि किसानों और उनके परिवारों की आर्थिक स्वतंत्रता और सुरक्षित भविष्य का आधार हैं।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार लगातार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसे बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है, ताकि गांव और शहर दोनों बराबरी से तरक्की कर सकें।
इन सभी किसानों ने प्राधिकरण और विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कदम उनके परिवारों को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर देगा। उन्होंने माना कि सरकार की यह पहल उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

भाजपा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सत्यपाल शर्मा (जिला मंत्री भाजपा), लक्ष्मण सिंघल (पूर्व महामंत्री भाजपा), सुबे चौहान (मलकपुर से)इन नेताओं ने किसानों को बधाई दी और कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है।
सैकड़ों किसानों की मौजूदगी ने बनाया ऐतिहासिक पल
इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और प्राधिकरण के अधिकारीगण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और विश्वास से भरा हुआ था। किसानों ने कहा कि यह कदम न सिर्फ उन्हें उनका अधिकार दिलाने वाला है, बल्कि यह सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का स्पष्ट प्रमाण भी है।
किसानों के अधिकारों की लड़ाई में विधायक की अहम भूमिका
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि किसानों को उनका हक दिलाने में विधायक तेजपाल नागर की भूमिका बेहद अहम रही है। वे लगातार किसानों के मुद्दे को विधानसभा और प्राधिकरण के सामने उठाते रहे। उनके संघर्ष और समर्पण का ही परिणाम है कि आज किसानों को उनका अधिकार मिला।
विकास और किसान– एक साथ आगे बढ़ते कदम
इस कार्यक्रम ने साफ कर दिया कि क्षेत्रीय विकास तभी संभव है जब किसान खुशहाल हों। किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की आत्मा हैं। इसलिए किसानों को उनका हक और सम्मान देना सबसे जरूरी है।
किसानों ने जताया आभार
इस मौके पर प्लॉट प्राप्त करने वाले किसानों में प्रमुख रहे –
राजेश कुमार, सतीश चंद्र पुत्र डालचंद, सुंदरलाल पुत्र डालचंद, प्रवीण संतान देवी, राकेश चंद्र आदि लोग मौजूद रहे।



