ब्रेकिंग न्यूज़गौतमबुद्ध नगरटॉप न्यूजताजातरीनप्रशासन

SIR Greater Noida News : SIR में बरती लापरवाही, 60 BLO और 7 कर्मियों पर FIR…, ग्रेटर नोएडा में DM मेधा रूपम की बड़ी कार्रवाई, बार-बार आदेश देने के बाद भी बरती लापरवाही, लापरवाही पर प्रशासन सख्त

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा में जिला अधिकारी मेधा रूपम की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है. SIR में लापरवाही बरत रहे 60 BLO और 7 सुपरवाइजर पर FIR दर्ज की गई है. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत अलग-अलग थानों में मामला दर्ज कराया गया है।

दिल्ली से सटे यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में चल रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के दौरान लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में SIR कार्य में ढिलाई देने वाले कुल 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइजरों के खिलाफ डीएम मेधा रूपम ने FIR दर्ज कराई है।

जिलाधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक SIR अभियान चल रहा है. अधिकारियों ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सूचना दर्ज करने, सत्यापन और रिपोर्ट अपडेट करने में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बार-बार आदेश देने के बाद भी बरती लापरवाही

जानकारी के मुताबिक, दादरी, नोएडा और जेवर क्षेत्रों में नियुक्त अधिकारियों ने निर्देशों की अवहेलना की, जिसके बाद प्रशासन ने कठोर कार्रवाई करते हुए सभी पर केस दर्ज करवा दिया. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 32 के तहत अलग-अलग थानों में मामला दर्ज कराया गया है. डीएम मेधा रूपम के आदेश के बाद ये मामला दर्ज कराया गया है. बताया जा रहा है कि बार-बार आदेश देने के बाद भी BLO और सुपरवाइजर SIR का काम नहीं कर रहे थ।

ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चल रहा है. वरिष्ठ अधिकारियों ने पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

11 converted
DM श्रीमति मेधा रूपम

लापरवाही पर प्रशासन सख्त
नोएडा के अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई इन FIR में अधिकारियों पर काम में लापरवाही, उदासीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा यह कार्य अत्यंत संवेदनशील है और इसमें किसी भी स्तर की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लापरवाही पर प्रशासन सख्त
नोएडा के अलग-अलग थानों में दर्ज कराई गई इन FIR में अधिकारियों पर काम में लापरवाही, उदासीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा यह कार्य अत्यंत संवेदनशील है और इसमें किसी भी स्तर की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नोएडा–ग्रेटर नोएडा में सत्यापन कार्य अधूरा
जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ को घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन करने और निर्धारित प्रपत्र भरवाने का निर्देश दिया गया था।

लेकिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों से यह शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बीएलओ या तो क्षेत्र में पहुंचे ही नहीं या फिर अधूरी रिपोर्ट जमा कर रहे थे। कई कर्मचारियों ने निगरानी टीमों के निर्देशों का पालन भी नहीं किया। इन लगातार अनदेखियों के बाद डीएम मेधा रूपम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मतदाता सूची का अपडेट समय पर और सही ढंग से होना अनिवार्य है, और जो भी कर्मचारी नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन अब रोजाना समीक्षा कर रहा है और चेतावनी दी है कि आगे भी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button