BJP Surajpur News : “BJP सूरजपुर मंडल में मतदाता पुनरीक्षण का बिगुल!, पैरामाउंट सोसाइटी में सजी बड़ी बैठक, नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का जोरदार स्वागत, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने फर्जी मतदाताओं पर होगी कड़ी नजर”, पूर्व मंडल मंत्री अशोक चौधरी ने भी दोहराया अभियान का संदेश

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर मंडल द्वारा बुधवार को पैरामाउंट सोसाइटी, ग्रेटर नोएडा में मतदाता गहन पुनरीक्षण SIR (Special Intensive Revision) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा, वहीं नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
बैठक में मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिन्होंने संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनाव तैयारियों और मतदाता सत्यापन अभियान पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने दिया सशक्त संदेश—“फर्जी मतदाताओं को बाहर करें, असली मतदाता छूटना नहीं चाहिए”
जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि देशभर में BJP संगठन मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान को अत्यंत गंभीरता से चला रहा है।
उन्होंने कहा “SIR अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और विश्वसनीय बनाना है। फर्जी मतदाताओं और घुसपैठियों को सूची से बाहर करना पार्टी की प्राथमिकता है। लेकिन साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वास्तविक और पात्र मतदाता किसी भी कारण से सूची से वंचित न रह जाएं।”
अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर घर-घर जाकर अभियान चलाने, असली मतदाताओं को पहचानकर SIR फ़ॉर्म भरवाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि हर पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल हो।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज प्रधान ने जताया आभार—“संगठन प्राथमिकता, कार्यकर्ता शक्ति हैं”
मंडल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बड़ी बैठक में मनोज प्रधान ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा “नेतृत्व द्वारा मुझ पर रखा गया भरोसा मेरे लिए जिम्मेदारी है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाऊँगा। सूरजपुर मंडल को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करूँगा।”
उन्होंने कहा कि SIR अभियान को सफल बनाने के लिए हर बूथ पर मजबूत टीम खड़ी की जाएगी और मंडल स्तर पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
पूर्व मंडल मंत्री अशोक चौधरी ने भी दोहराया अभियान का संदेश
पूर्व मंडल मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह अभियान देशभर में एक बड़ी संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें गलत तरीके से जुड़े मतदाताओं को हटाना और वास्तविक मतदाताओं को जोड़ना BJP का मुख्य लक्ष्य है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति—बैठक बनी शक्ति प्रदर्शन का मंच
कार्यक्रम में सूरजपुर मंडल सहित जिले भर के कई वरिष्ठ और सक्रिय पदाधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित प्रमुख हस्तियों में शामिल रहे— पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, मंडल प्रभारी इन्द्र नागर, वीरेन्द्र भाटी, जिला मंत्री गुरुदेव भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, आनंद भाटी, अशोक चौधरी (पूर्व मंडल मंत्री), मनोज भाटी, नीतीश भाटी, जितेंद्र भाटी, सतीश भाटी, वरुण धीमान, विजय रावल, सुनील सोनिक, मूलचंद शर्मा, प्रधान गौरव शर्मा, मनवीर नागर, शेखर नागर, शक्ति रावल, विशाल कुमार, रक्म भाटी, संजीव चौहान, नवीन भाटी, राजेश ठेकेदार, आदेश भड़ाना, सतीश शर्मा, बीना शुक्ला, गीता सागर, अपर्णा सिंह, गायत्री तिवारी, सरोज, हेमंत त्यागी, चेतन शर्मा, मुकेश भाटी, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी से योग्य राज शर्मा, सुंदर सिंह, कॉमेडर ऊदल सिंह, अरुण शर्मा, सूर्यवीर सिंह, सौरव सिंह, कैप्टन धर्मपाल, प्रभु दयाल सोनी, दिनेश राठौड़, श्योराज सिंह, महेश अत्रि इसके अलावा सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को संगठनात्मक शक्ति का बड़ा प्रदर्शन बना दिया।



