ब्रेकिंग न्यूज़कानूनसूरजपुर जिला कोर्ट

Breaking Court Election News : “वकीलों का फैसला साफ़-साफ़!”, सूरजपुर बार में मनोज भाटी की ताजपोशी, शोभाराम चंदेला बने सचिव, भारी मतों से जीती पूरी टीम, कोषाध्यक्ष पद पर कल्याण नागर ने जीत दर्ज की न्यायालय परिसर में जश्न, एकता का संदेश

सूरजपुर, रफ़्तार टूडे। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन सूरजपुर के चुनाव परिणामों ने यह साफ कर दिया कि अधिवक्ता समुदाय ने अनुभव, संघर्ष और निरंतर सक्रियता को अपना समर्थन दिया है। बार एसोसिएशन के हाल ही में संपन्न चुनाव में मनोज भाटी को अध्यक्ष तथा शोभाराम चंदेला को सचिव पद पर भारी बहुमत से विजयी घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और न्यायालय परिसर जश्न के रंग में रंग गया।


इस चुनाव की खास बात यह रही कि मनोज भाटी और शोभाराम चंदेला दोनों ही पिछली बार भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन इस बार अधिवक्ताओं ने उन्हें कहीं ज्यादा मजबूत जनादेश देकर जीत दिलाई। यह जीत न सिर्फ संख्या की जीत है, बल्कि भरोसे और नेतृत्व पर मुहर भी मानी जा रही है।


अध्यक्ष पद पर मनोज भाटी की शानदार जीत


अध्यक्ष पद के लिए कुल 2785 मत पड़े, जिनमें से
मनोज भाटी को 1555 मत
योगेंद्र भाटी को 1222 मत
8 मत निरस्त घोषित किए गए।
मनोज भाटी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 333 मतों के अंतर से पराजित कर स्पष्ट जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और “बार एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए।
मनोज भाटी लंबे समय से बार की गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और अधिवक्ताओं की समस्याओं को मुखरता से उठाते रहे हैं। उनकी जीत को अधिवक्ता हितों की जीत बताया जा रहा है।


सचिव पद पर शोभाराम चंदेला को मिला अधिवक्ताओं का भरोसा


सचिव पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में शोभाराम चंदेला ने शानदार जीत दर्ज की।
कुल मत: 2785
शोभाराम चंदेला – 1510 मत
नीरज भाटी – 815 मत
सतेंद्र नागर – 436 मत
24 मत निरस्त
शोभाराम चंदेला की जीत को संगठनात्मक क्षमता और निरंतर सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। चुनाव के बाद उन्होंने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार के हर सदस्य की आवाज बनकर काम करेंगे।

कोषाध्यक्ष पद पर कल्याण नागर ने जीत दर्ज की

कोषाध्यक्ष……….2785

कल्याण नागर…. 1562
दीपक लोहिया.. 424
नितिन भाटी….. 753
निरस्त…………. 46

अन्य पदों पर भी कांटे की टक्कर


वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुल 2785 मत पड़े, जिसमें
छत्रपाल सिंह – 1246 मत
राकेश शर्मा – 1059 मत
दुर्गेश सिंह – 417 मत
68 मत निरस्त
इस पद पर छत्रपाल सिंह विजयी घोषित किए गए।


कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर
मुस्कान @ महिंद्री – 1611 मत
प्रेमचंद त्यागी – 1085 मत
91 मत निरस्त
महिला प्रत्याशी मुस्कान @ महिंद्री की जीत को बार में महिला नेतृत्व के मजबूत होने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।


अन्य महत्वपूर्ण पदों के परिणाम
सहसचिव (प्रशासनिक
) पद पर
सिंहराज चौधरी – 2193 मत
विक्रम सिंह – 504 मत
88 मत निरस्त
सिंहराज चौधरी ने भारी अंतर से जीत दर्ज की।


सांस्कृतिक सचिव पद पर
सोनम यादव – 1504 मत
मीनू त्यागी – 984 मत
97 मत निरस्त
सोनम यादव को अधिवक्ताओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी।


न्यायालय परिसर में जश्न, एकता का संदेश


चुनाव परिणाम आने के बाद सूरजपुर कचहरी परिसर में जीत का जश्न देखने को मिला। समर्थकों ने मिठाइयां बांटीं और नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। विजयी टीम ने भी सभी प्रत्याशियों और अधिवक्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब चुनाव समाप्त हो चुका है और बार की एकता सर्वोपरि है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज भाटी ने अपने पहले संबोधन में कहा,
“यह जीत मेरी नहीं, पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। हम सभी मिलकर अधिवक्ताओं की समस्याओं, सुविधाओं और सम्मान के लिए पूरी मजबूती से कार्य करेंगे।”


नई टीम से बड़ी उम्मीदें


जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन सूरजपुर के इस चुनाव को अब तक के सबसे अहम चुनावों में गिना जा रहा है। अधिवक्ताओं को नई कार्यकारिणी से न्यायालय परिसर की सुविधाओं में सुधार, अधिवक्ता हितों की रक्षा और बार की गरिमा को नई ऊंचाई देने की उम्मीद है।
इस स्पष्ट जनादेश के साथ सूरजपुर बार में अब स्थिर नेतृत्व और सक्रिय कार्यकाल की शुरुआत मानी जा रही है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button