जेवर एयरपोर्टगौतमबुद्ध नगरदिल्ली एनसीआर

Jewar Airport & Bullet Train News : “उड़ान भी, रफ्तार भी!”—जेवर एयरपोर्ट के पास से गुजरेगी बुलेट ट्रेन, 21 मिनट में दिल्ली कनेक्टिविटी का मेगा प्लान तैयार, DPR पर तेजी, जापानी तकनीक पर विचार, एक्सप्रेसवे, मेट्रो, नमो भारत—अब बुलेट ट्रेन का साथ

Bullet Train to Connect Jewar Airport from Delhi

नोएडा/जेवर, रफ़्तार टूडे। उत्तर भारत की कनेक्टिविटी तस्वीर को पूरी तरह बदलने जा रहा है एक मेगा प्लान, जिसमें हवाई और हाई-स्पीड रेल—दोनों का जबरदस्त संगम देखने को मिलेगा। Noida International Airport के पास से जल्द ही बुलेट ट्रेन गुजरने की तैयारी है, जिससे यह एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा हवाई अड्डा बन सकता है जो सीधे हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ा होगा।

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन: जेवर बनेगा हाई-स्पीड हब

प्रस्तावित Delhi–Varanasi High Speed Rail Corridor के तहत बुलेट ट्रेन जेवर एयरपोर्ट के पास से होकर गुजरेगी। इतना ही नहीं, एयरपोर्ट परिसर के नजदीक ही एक विशेष स्टेशन भी विकसित करने की योजना है, जिससे यात्रियों को सीधे एयर-टू-रेल कनेक्टिविटी मिल सके। इसके अलावा नोएडा में सेक्टर-125 से सेक्टर-148 के बीच भी एक प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित है, जो शहरी यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा बनेगा।

दिल्ली से जेवर सिर्फ 21 मिनट—रफ्तार का नया रिकॉर्ड

इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली के Sarai Kale Khan से जेवर एयरपोर्ट तक करीब 70 किलोमीटर की दूरी महज 21 मिनट में तय की जा सकेगी। वहीं पूरी परियोजना के तहत दिल्ली से वाराणसी तक का 458 किलोमीटर लंबा सफर करीब 4 घंटे में पूरा हो जाएगा, जो वर्तमान समय की तुलना में बेहद तेज होगा।

एक्सप्रेसवे, मेट्रो, नमो भारत—अब बुलेट ट्रेन का साथ

Noida International Airport पहले ही मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी का हब बनता जा रहा है। एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए: Delhi–Mumbai Expressway
Yamuna Expressway
Eastern Peripheral Expressway
Namo Bharat
मेट्रो नेटवर्क
जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पहले से जोड़े जा रहे हैं। अब बुलेट ट्रेन जुड़ने के बाद यह क्षेत्र देश का सबसे एडवांस ट्रांसपोर्ट हब बनने की दिशा में तेजी से बढ़ेगा।

DPR पर तेजी, जापानी तकनीक पर विचार

इस हाई-स्पीड रेल परियोजना को National High Speed Rail Corporation Limited द्वारा विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में DPR (Detailed Project Report) पर तेजी से काम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, ट्रैक निर्माण में Shinkansen तकनीक अपनाने पर विचार किया जा रहा है, जो विश्व की सबसे सुरक्षित और तेज रेल प्रणालियों में से एक मानी जाती है।

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के ऊपर बनेगा एलिवेटेड ट्रै

बुलेट ट्रेन का ट्रैक नोएडा और ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के बीच सेंटर वर्ज (मध्य भाग) पर एलिवेटेड (ऊपर) बनाया जाएगा। इसके बाद यह यमुना एक्सप्रेसवे के साथ आगे बढ़ते हुए सीधे जेवर एयरपोर्ट के ग्राउंड ट्रांसपोर्ट सेंटर (GTC) तक पहुंचेगा। यह डिजाइन न केवल भूमि अधिग्रहण की समस्या को कम करेगा, बल्कि ट्रैफिक पर भी न्यूनतम प्रभाव डालेगा।

वैश्विक कनेक्टिविटी का नया अध्याय

बुलेट ट्रेन के जुड़ने से Noida International Airport पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा विकल्प मिलेगा। एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे और हाई-स्पीड रेल का यह कॉम्बिनेशन जेवर को एक ग्लोबल ट्रांजिट हब में बदल सकता है, जिससे निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

जेवर बनेगा भारत का सबसे एडवांस ट्रांसपोर्ट हब

दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के साथ जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी नई ऊंचाइयों पर पहुंचने जा रही है। यह परियोजना केवल यात्रा को तेज नहीं बनाएगी, बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगी। आने वाले समय में जेवर—एयरपोर्ट, इंडस्ट्री और हाई-स्पीड ट्रांसपोर्ट का सबसे बड़ा संगम बनकर उभरेगा।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Gaurav sharma
Abhishek Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button