क्राइम
Trending

भाजपा मंडल अध्यक्ष व संचित पंडित (कार्यकर्ता) पर जानलेवा हमला

जेवर, रफ्तार टुडे। गौतम बुद्ध नगर के भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया है। ये भाजपा कार्यकर्ता संचित पंडित (सिंगा) के नाम से लोकप्रिय है। उसे पता लगते ही आज कैलाश हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह घटना P3 चौराहे पर हुई थी जो बीटा थाने में पड़ता है, ग्रेटर नोएडा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा के द्वारा तहरीर दे दी गई है। तथा अब पुलिस छानबीन में लग गई है।

वही मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा पर जब पिस्टल तानी गई तो वह पिस्टल को देख कर भाग खड़े हुए तथा उनके साथ संचित पंडित को हमलावरों ने पकड़ लिया या उनकी अच्छी खासी मारपीट की।

गौरतलब है कि लडपुरा निवासी सिंगा पंडित को रोड से पीटा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके दोनों पैरों में फैक्चर है। इतनी बुरी तरह मारा गया है कि उसके शरीर में हर जगह चोट है।

Related Articles

Back to top button