देशप्रदेश

Murder in Anand Parvat for only Rs 500, accused arrested | आनंद पर्वत में सिर्फ 500 रुपए के लिए किया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिर्फ पांच सौ रुपये के लिए ही एक युवक की हत्या हो गयी। यह वारदात आनंद पर्वत इलाके में हुई। युवक पर चाकू से हमला किया गया। मृतक का नाम सोनू कुमार (22) है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजन उसके नाबालिग होने का दावा कर रहे हैं। सोनू आरोपी से उधार लिए वापस नहीं कर रहा था, जिस वजह से यह वारदात हुई। पुलिस ने बताया सोनू आनंद पर्वत इलाके में रहता था। वह एक मामले में जेल भी जा चुका है। जो एक अक्तूबर को ही बाहर आया था।

देर रात नेहरु नगर गली नंबर-9 में एक युवक के जख्मी हालत में पड़े होने की सूचना मिली। उस पर चाकू से वार के तीन निशान मिले। फौरन घायल को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला वारदात में इलाके का ही एक लड़का शामिल है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button