राजनीतिTrading Newsगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

Bjp Organasation News : "मोदी के 12 साल बेमिसाल, अब संगठन का अगला मिशन 2047 का विकसित भारत!, तिलपता गोलचक्कर से भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला नया मंत्र—‘संगठन ही शक्ति, सेवा ही संकल्प’, "जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का आह्वान- उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, एक पौधा मां के नाम जरूर लगाएं, संगठन को गांव-गांव तक करें मजबूत

जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास यात्रा तय की है। इन वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और गरीब कल्याण से लेकर आधारभूत ढांचे, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण तक अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर संगठन ने एक बार फिर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि मजबूत संगठन ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है। गुरुवार को तिलपता गोलचक्कर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक जिला बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान, सेवा कार्यों और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत मंथन किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी ने किया।

संगठन की ताकत से ही बनेगा विकसित भारत, कार्यकर्ताओं को मिला नया लक्ष्य
बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के व्यापक उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें।
मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास यात्रा तय की है। इन वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और गरीब कल्याण से लेकर आधारभूत ढांचे, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण तक अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करे।

‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान को लेकर भी दिया संदेश
जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पौधा मां के नाम” अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं पौधारोपण करे और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करे।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। यदि हर व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने का लिया संकल्प
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अभिषेक शर्मा ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा, संगठन और समर्पण है। कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति देने का संकल्प लेना चाहिए।

आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और सेवा गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ लगातार संवाद स्थापित करें। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से दिखी संगठन की मजबूती
इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, सरदीप नागर, पवन बंसल, पवन रावल, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जिला मंत्री चंद्रमणि भारद्वाज, वंदना वानखेड़े, रजनी तोमर, मुकेश भाटी, गायत्री तिवारी, मंडल प्रभारी सेवानंद शर्मा, बलराज भाटी, हरेंद्र नागर, मुकेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान, राज नागर, विमल पुंडीर, योगेश चौहान, जितेंद्र भाटी, दिनेश भाटी, लोकेश त्यागी, भिखारी सिंह, धीर राणा, संजीव शर्मा, सुनील रावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button