देशप्रदेश

Uzbekistan girls caught in prostitution | देह व्यापार में पकड़ी गईं उज्बेकिस्तानी युवतियां

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
देह व्यापार में पकड़ी गईं उज्बेकिस्तानी युवतियां - Dainik Bhaskar

देह व्यापार में पकड़ी गईं उज्बेकिस्तानी युवतियां

क्राइम ब्रांच ने जिस्मफरोशी के आरोप में उज्बेकिस्तान की दो युवतियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवतियों का साथी आरोपी कैब चालक है। जहांगीरपुरी निवासी पूरन सिंह (47) विदेशी लड़कियों से दो-दो हजार रुपए कमीशन लेकर ग्राहकों के पास छोड़कर आता था। विदेशी युवतियां प्रति ग्राहक से 20 से 25 हजार रुपए लेती थीं।

विदेशी युवतियां वीजा समाप्त होने के बाद यहां अवैध रूप से रह रही थीं। डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी लड़कियां भारत में अवैध रूप से रहकर सेक्स रैकेट चला रही हैं। मोनू नाम का एजेंट ग्राहकों को जरूरत के हिसाब से लड़कियां सप्लाई करता है। पुलिस ने नकली ग्राहक की मदद से मोनू से तीन से चार लड़कियां सप्लाई करने के लिए बोला। डीलिंग के दौरान एक लड़की के बदले 20 से 25 हजार रुपए की डिमांड की गई।

सेक्टर-15, रोहिणी में लड़कियों को बुलाया गया। कैब में दो लड़कियां आई। नकली ग्राहक ने उनसे सौदा बीस हजार रुपए में तय किया। इसी दौरान पुलिस टीम ने दोनों युवतियों और कैब चालक पूरन को दबोच लिया। दोनों युवती टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। यहां दोनों जिस्मफरोशी का धंधा करने लगी। पूरन चार-पांच माह पूव रमेश नाम के एक दलाल के संपर्क में आया था। उसके कहने पर ही उसने लड़‌कियों को ग्राहकों के पास छोड़ना शुरू किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button