शिक्षागौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाताजातरीन

GNIOT College News : रजत जयंती के 25 स्वर्णिम वर्ष, जीएनआईओटी ग्रुप में उत्सव, उपलब्धियों और नवाचार का भव्य आगाज़, 12 से 18 फरवरी 2026 तक संस्थापक दिवस एवं सिल्वर जुबली वीक का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने आज 12 फरवरी 2026 को अपने 25वें संस्थापक दिवस एवं रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों का गरिमापूर्ण स्वागत करते हुए संस्थान प्रबंधन ने 25 वर्षों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में योगदान की गौरवगाथा साझा की।


प्रेस वार्ता में संस्थान के शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. राजेश गुप्ता (अध्यक्ष), श्री गौरव गुप्ता (उपाध्यक्ष), श्री स्वदेश कुमार सिंह (सीईओ, जीआईएमएस), श्री अनिल माधवाल (ग्रुप रजिस्ट्रार), श्री टी.एन. चौरसिया (वीपी-पीआर), डॉ. धीरज गुप्ता (निदेशक, जीएनआईओटी इंजीनियरिंग संस्थान), डॉ. सविता मोहन (प्रिंसिपल, जीआईपीएस), डॉ. भूपेन्द्र कुमार सोम (निदेशक, जीआईएमएस), डॉ. अंशुल शर्मा (निदेशक, जीएनआईओटी एमबीए संस्थान), डॉ. कल्पना रानी जयस (निदेशक, जीएनएएलएसएआर) एवं डॉ. प्रणति बरुआ (निदेशक, जीआईएमएसएआर) सहित अन्य डायरेक्टर, डीन एवं विभागाध्यक्ष शामिल र

स्वास्थ्य से समाज सेवा तक—रजत जयंती की प्रमुख गतिविधियाँ
मैराथन
स्वास्थ्य जागरूकता और सामूहिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैराथन का आयोजन किया जाएगा। छात्र, शिक्षक और कर्मचारी स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।
रक्तदान शिविर
“एक बूंद रक्त – अनेक जीवन” की भावना को साकार करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित होगा, जो समाज सेवा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करेगा।
सिल्वर जुबली बॉटनिकल पार्क
पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए “सिल्वर जुबली बॉटनिकल पार्क” का उद्घाटन किया जाएगा। डॉ. सविता मोहन ने बताया कि लगभग 250 पर्यावरण-अनुकूल पौधों का रोपण कर सतत विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
स्पोर्ट्स मीट
टीम भावना, अनुशासन और खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
एचआर काउंसिल मीट
करीब 250 एचआर प्रोफेशनल्स परिसर का दौरा करेंगे और उद्योग–शिक्षा सहयोग, कौशल विकास व रोजगार अवसरों पर चर्चा करेंगे।
एलुमनी मीट
देश-विदेश से पूर्व छात्र शामिल होंगे, जो अपने अनुभव साझा कर वर्तमान छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।
नेकी की दीवार” पहल
संस्थान द्वारा खाद्य सामग्री, वस्त्र, इलेक्ट्रिकल उपकरण व अन्य उपयोगी वस्तुएं एकत्रित कर जरूरतमंदों को वितरित की जाएंगी।

18 फरवरी: संस्थापक दिवस का मुख्य समारोह
18 फरवरी 2026 को भव्य मुख्य समारोह आयोजित होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले फैकल्टी, स्टाफ, छात्र एवं एलुमनी को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन उत्कृष्टता की संस्कृति को और सुदृढ़ करेगा।
डॉ. राजेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि रजत जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि 25 वर्षों की नैतिक नेतृत्व, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता की यात्रा का उत्सव है। जीएनआईओटी समूह ने कुशल पेशेवरों और जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण कर शिक्षा जगत में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।

IMG 20260212 WA0024 converted
जीएनआईओटी ग्रुप में उत्सव, उपलब्धियों और नवाचार का भव्य आगाज़


छात्र सुविधाएं और प्लेसमेंट उपलब्धियां
मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए स्वदेश कुमार सिंह (सीईओ, जीआईएमएस), ने बताया कि परिसर में 700 छात्रों और 300 छात्राओं के लिए सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त छात्रावास उपलब्ध हैं। 24×7 सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी से सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
प्लेसमेंट के संदर्भ में डॉ. सविता मोहन ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में नियुक्ति मिल चुकी है, जिनमें कई छात्रों को एक से अधिक ऑफर प्राप्त हुए हैं।
डॉ. अंशुल शर्मा ने आईआईटी और आईआईएम के सहयोग से आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए बताया कि ये पहल छात्रों की उद्योग-तैयारी को मजबूत कर रही हैं।

पुस्तक मेला और ज्ञानोत्सव
श्री एस.डी. नौटियाल (हेड लाइब्रेरियन) ने जानकारी दी कि पुस्तक मेले में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक इंजीनियरिंग, प्रबंधन, वाणिज्य, कथा साहित्य और अन्य विषयों की पुस्तकों का प्रदर्शन करेंगे।


भविष्य की ओर अग्रसर
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया। सभी मीडिया सदस्यों ने रजत जयंती समारोह के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं।
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की यह रजत जयंती केवल अतीत की उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील, ज्ञान-आधारित और मूल्य-प्रधान समाज के निर्माण की पुनः प्रतिज्ञा है—जहां शिक्षा, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी साथ-साथ आगे बढ़ते हैं।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button