आम मुद्दे

नोएडा के सांसद डा. महेश शर्मा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब

नोएडा, रफ्तार टुडे।
क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डा. महेश शर्मा का जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा शहर में एक भव्य आयोजन का कार्यक्रम किया गया। ग्रेटर नोएडा के कार्यक्रम में पूरे जिले से सांसद डा. महेश शर्मा के समर्थक पहुंचे। ग्रेटर नोएडा के इस कार्यक्रम को देखकर लग रहा था कि मानो जनसैलाब उमड़ आया हो।

डा. महेश शर्मा एक प्रतिनिष्ठित चिकित्सक हैं। नोएडा में उनके द्वारा स्थापित किया गया कैलाश अस्पताल समूह नोएडा का प्रसिद्ध अस्पताल है। डा. महेश शर्मा नोएडा क्षेत्र (गौतमबुद्धनगर) से दूसरी बार सांसद हैं। सांसद डा. महेश शर्मा का जन्म 30 सितंबर 1959 को हुआ था। शनिवार (30 सितंबर) को उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है।

सांसद डा. महेश शर्मा के जन्मदिन पर ग्रेटर नोएडा शहर के नॉलेज पार्क-5 में स्थित गोल्डन ड्रीम बैंक्वेट हॉल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डा. महेश शर्मा फैंस क्लब ने किया था। कार्यक्रम में डा. महेश शर्मा को बधाई देने के लिए दूर-दूर से उनके समर्थक पहुंचे। कार्यक्रम में भीड़ देखकर ऐसा लगा कि मानो कार्यक्रम स्थल पर जनसैलाब उमड़ आया हो। सांसद डा. महेश शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश के प्रसिद्घ रागनी कलाकार प्रीतम नागर ने देशभक्ति गीत “एक सूत में बांध दिया सारा हिंदुस्तान तने” गाकर सबका मनमोहित कर लिया। वहीं और भी दर्जनों कलाकारों ने रागिनी और गीतों के द्वारा अपने शब्दों को प्रकट कर कार्यक्रम में समा बांध दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य व शिक्षक नेता श्रीचंद्र शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जिला पंचायत सदस्य अमित चौधरी, लक्ष्मीराज सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, फॉरेनवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, DGC नीरज शर्मा, एच के शर्मा, अभिषेक शर्मा, दादरी क्षेत्र से दो बार विधायक रहे भाजपा नेता सतबीर गुर्जर, पूर्व मंत्री वेदराम भाटी, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सांसद प्रतिनिधि संदीप शर्मा, सांसद प्रतिनिधि रोहित शर्मा, सेवानंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, पंकज कौशिक, श्याम शर्मा देवटा, मुकेश शर्मा, एडवोकेट मुकेश शर्मा, मुकेश नगर, राहुल पंडित, बंटी शर्मा,एनपी सिंह, आदित्य घिलीयाल, अतुल शर्मा, नीरज शर्मा, राजवीर भाटी, दीपक यादव, गौरव पटेल, सौरभ भाटी, नवीन शर्मा, संजय शर्मा, सोनू शर्मा, नीलम सिंह नागर, ज्ञानेंद्र चौरसिया, गौरव पटेल, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह, मनोज उपाध्याय, मुकेश शर्मा, गणेश यादव, टीकम नागर, सुरेंद्र नागर, राहुल, नवीन शर्मा, राकेश शर्मा, विपिन शर्मा, सुनील शर्मा, भारतीय किसान यूनियन (भानु) से आरपी सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र भाटी, पुनिया गौतम, विमल भाटी, भाजपा नेता इन्द्र नागर, डॉ. महेश शर्मा फैंस क्लब के संस्थापक प्रशांत त्यागी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष भाटी समेत हजारों समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button