आम मुद्दे

भाजपा व्यापारी सम्मेलन आईआईएमटी कालेज ग्रेटर नोएडा के सभागार में संपन्न

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। भाजपा व्यापारी सम्मेलन आईआईएमटी कालेज ग्रेटर नोएडा के सभागार में आयोजित किया गया। व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि व्यापारिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) मनीष गुप्ता ने संबोधित करते हुए कि आज केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार व्यापारियों के हितों के लिए काम कर रही हैं। यही कारण है कि अब किसी व्यापारी को क़ोई गुंडा टेक्स नही देना पड़ता है।

उत्तर प्रदेश का व्यापारी भयमुक्त होकर व्यापार कर रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अनिल शिशोदिया, दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित, चेयर पर्सन गुलावठी शैलेष तेवतिया, मोहित सिंगल चेयरमैन काकोड़,एमएसएमई के अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक पवन बंसल, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा और राहुल पंडित,मुकेश नागर,आनंद भाटी, गुरूदेव भाटी,मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा,सोमेश गुप्ता,संजय भाटी,शैलेश तेवतिया, कर्मवीर आर्य,मनोज भाटी आदि कार्यकर्ताओं के साथ गौतमबुद्धनगर के व्यापारियों ने व्यापारी सम्मेलन में भाग लिया।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button