देशप्रदेश

Furious employees will submit memorandum to DC of every district from November 11 to 26 due to non-acceptance of demands, will gherao the residence of politicians from December 9 to 14 | मांगे ना माने जाने से रोषित कर्मचारी 11 से 26 नवंबर तक हर जिले के डीसी को सौंपेंगे ज्ञापन, 9 से 14 दिसंबर तक राजनेताओं के आवास का करेंगे घेराव

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • Furious Employees Will Submit Memorandum To DC Of Every District From November 11 To 26 Due To Non acceptance Of Demands, Will Gherao The Residence Of Politicians From December 9 To 14

रोहतकएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा। - Dainik Bhaskar

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। संघ ने हरियाणा सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को दो दौर की वार्ताओं में दर्जनों मांगों पर सहमति जताई थी लेकिन मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किये। हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारियों की मांगों के प्रति सरकार द्वारा अपनाए जा रहे उदासीन एवं उपेक्षापूर्ण रवैये एवं अग्निशमन विभाग को शहरी स्थानीय निकाय विभाग से अलग करने के फैसले से नाराज नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा।

11 नवंबर से 27 नवंबर तक सभी जिलों के डीसी को सौपेंगे ज्ञापन

आंदोलन के पहले चरण में 11 नवम्बर को फरीदाबाद कमिश्नर के जिला फरीदाबाद सहित पलवल, नूंह उपायुक्त कार्यालय और 16 नवम्बर को गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, 18 नवम्बर को अम्बाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर, 23 नवम्बर को हिसार, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, 25 नवम्बर को रोहतक, झज्जर, दादरी, भिवानी, सोनीपत, 26 नवम्बर को करनाल, पानीपत, कैथल उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

3 दिसंबर से 14 दिसंबर तक सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के आवास का होगा घेराव

इसके बाद सांसदों, विधायकों, मंत्रियों के आवासों पर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनों की पहली श्रृंखला में 3 दिसम्बर को अम्बाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, 8 दिसम्बर को हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, 10 दिसम्बर को झज्जर, दादरी, भ‌िवानी, सोनीपत, 14 दिसम्बर को करनाल, पानीपत, कैथल सहित सभी सांसदों, विधयकों व मंत्रियों के आवासों पर प्रदर्शन करने के बाद 9 जनवरी को करनाल में राज्यस्तरीय रैली कर हड़ताल की घोषणा करेंगे।

सांकेतिक चित्र।

सांकेतिक चित्र।

10 नवंबर तक सदस्यता अभियान, 11 नवंबर को चुनाव अधिसूचना होगी जारी

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने संघ को मजबूत करने के लिए 10 नवम्बर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा 11 नवम्बर को इकाइयों के चुनाव करवाने के लिए चुनाव अधिसूचना जारी की जाएगी चुनावो से संघ में नई ऊर्जा का संचार होगा। शास्त्री ने हरियाणा सरकार पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के साथ 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को दो दौर की वार्ताओं में दर्जनों मांगों पर सहमति जताई थी लेकिन मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किये। सरकार ने अब बातचीत का रास्ता भी बंद कर दिया है। पालिका, परिषद और निगमों में लगे 15000 अनुबंधित कर्मचारियों को कौशल विकास रोजगार निगम में शामिल करने के आदेश जारी किए हैं।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान नरेश कुमार शास्त्री।

ये हैं मांगे

छटनीग्रस्त सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लो

बंद किए गए फायर स्टेशनों को पुन: बहाल करो

अनुबंधित आधार के कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दो व 10 मेडिकल व 10 कैजुअल छुट्टी लागू करो

ठेका प्रथा डोर टू डोर व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन एक समान 24 हजार रुपये करो

सीवर मैनो, फायर कर्मचारियों और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती करो

नई एक्सप्रेसिया नीति रदद् करो

ट्यूबवेल चालक और चौकीदारों को कर्मचारी का दर्जा देकर विभाग के रोल पर किया जाए व अन्य सुविधा दी जाए बेगार प्रथा समाप्त हो।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button